चीन: स्कूल में टीचर की खौफनाक हरकत, 23 बच्चों को दिया जहर

kindergarten teacher arrest मामला जिआओजुओ के मेंगमेंग किंडरगार्टन का है. एक रिपोर्ट के अनुसार, हालत में सुधार होने के बाद ज्यादातर बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. लेकिन उसके बावजूद बच्चे और उनके परिवार वाले इस घटना से काफी सहमे हुए हैं.

Advertisement
पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है (फोटो- एजेंसी ) पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है (फोटो- एजेंसी )

परवेज़ सागर

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 1:42 PM IST

चीन के हेनान प्रांत में एक टीचर ने खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला. किंडरगार्टन के उस टीचर ने 23 बच्चों को नाइट्रेट के रूप में जहर दे दिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी टीचर को हिरासत में ले लिया है. जबकि जिआओजुओ के मेंगमेंग किंडरगार्टन के पीड़ित बच्चों को बेहोशी और उल्टी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement

स्टेट मीडिया के अनुसार मामला जिआओजुओ के मेंगमेंग किंडरगार्टन का है. एक रिपोर्ट के अनुसार, हालत में सुधार होने के बाद ज्यादातर बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. लेकिन उसके बावजूद बच्चे और उनके परिवार वाले इस घटना से काफी सहमे हुए हैं.

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक बच्चे के परिजन ने कहा कि 25 मार्च को उन्हें किंडरगार्टन के एक शिक्षक ने फोन कर बताया कि उनके बच्चे ने कुछ खा लिया है. जिसके बाद उसने उल्टी की और बेहोश हो गया.

स्टेट मीडिया ने उसी परिजन ली के हवाले से बताया कि वहां पहुंचने पर उन्हें उनका बच्चा बेहोश मिला. उसकी पैंट उल्टी से भरी थी. वहां और भी बच्चे थे जो उल्टियां कर रहे थे और पीले पड़ गए थे.

अन्य बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और एक अन्य बच्चे के परिजन हू ने कहा कि उसके बच्चे के पेट की सफाई करनी पड़ी. जांच में हू के बच्चे के भी नाइट्रेट के रूप में जहरीला पदार्थ खाने का पता चला था.

Advertisement

नाइट्रेट एक कार्सीनोजेन और हैवी मेटल होता है, जो गलती से खा लेने पर लिवर और गुर्दे को नुकसान पहुंचाता है. सभी पीड़ित बच्चे एक ही ग्रेड के हैं. उन सभी ने दलिया खाया था, जिसका स्वाद मीठा होना चाहिए था. लेकिन बच्चों ने बताया कि दलिया नमकीन था.

पुलिस ने जांच में पाया कि उस दिन किंडरगार्टन के एक टीचर ने बच्चों के दलिया में नाइट्रेट मिलाया था. जिस कारण बच्चे बीमार पड़ गए. रिपोर्ट के अनुसार, जिआयोजुओ में स्थानीय जन सुरक्षा ब्यूरो ने शिक्षक को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »