दिल्लीः छोटा शकील का गुर्गा गिरफ्तार, तारिक फतेह को मारने की ली थी सुपारी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के गुर्गे जुनैद चौधरी को गिरफ्तार किया है. जुनैद ने पूछताछ में खुलासा किया कि शकील ने उसे इस्लामिक स्कॉलर तारिक फतेह को मारने की सुपारी दी थी.

Advertisement
तारिक फतेह की हत्या की ली थी सुपारी तारिक फतेह की हत्या की ली थी सुपारी

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 09 जून 2017,
  • अपडेटेड 11:06 AM IST

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के गुर्गे जुनैद चौधरी को गिरफ्तार किया है. जुनैद ने पूछताछ में खुलासा किया कि शकील ने उसे इस्लामिक स्कॉलर तारिक फतेह को मारने की सुपारी दी थी.

तारिक फतेह की के लिए छोटा शकील ने जुनैद को हवाला के जरिए पैसे भिजवाए थे. स्पेशल सेल ने जुनैद के पास से हथियार भी बरामद किया है. बताते चलें कि पिछले साल जून में जुनैद को तीन अन्य बदमाशों के साथ गिरफ्तार किया गया था.

Advertisement

उस समय जुनैद और उसके साथी हिन्दू सभा प्रमुख स्वामी चक्रपाणि की हत्या करने की साजिश रच रहे थे. इस मामले में चौधरी कुछ महीने जेल में बंद रहा और फिर पर रिहा हो गया था. फिलहाल पुलिस चौधरी से पूछताछ कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »