वाराणसी: गेस्ट हाउस के बाथरूम में मिला ब्रि‍टि‍श युवक का शव

वाराणसी के भेलूपुर स्थित एक गेस्ट हाउस के बाथरूम में ब्रि‍टि‍श युवक की लाश मिलने से सनसनी मच गई है. सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
लाश मिलने से सनसनी लाश मिलने से सनसनी

मुकेश कुमार

  • वाराणसी,
  • 14 जून 2016,
  • अपडेटेड 7:54 PM IST

वाराणसी के भेलूपुर स्थित एक गेस्ट हाउस के बाथरूम में ब्रि‍टि‍श युवक की लाश मिलने से सनसनी मच गई है. सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, भेलूपुर स्थित गेस्ट हाउस में ब्रिटिश युवक ठहरा हुआ था. उसके कमरे में किसी तरह की गतिविधि नहीं होने पर कर्मचारियों ने दरवाजा खोला और अंदर जाकर देखा, तो बाथरूम में उसकी लाश पड़ी हुई थी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

चौकी प्रभारी महेश मिश्रा ने बताया कि ब्रि‍टि‍श युवक का नाम जॉन है. वह बाथरूम में गिरा हुआ था. 12 जून को नेपाल से वह बनारस आया था. शव को कब्जे में लेकर के लिए भेज दिया गया है. इस बाबत ब्रिटिश एम्बेसी को भी सूचित कर दि‍या गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »