बीफ की पुष्टि होने के बाद BJP नेता अरेस्ट, गोरक्षकों ने की थी पिटाई

सलीम शाह अपने स्कूटर पर 15 किलो बीफ ले जा रहे थे. प्रहार सेना के सदस्यों को इसकी भनक लगी और फिर उन्होंने शाह की जमकर पिटाई कर दी. सेना के सदस्यों की शिकायत पर पुलिस ने सलीम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था.

Advertisement
सलीम के पास बरामद मांस बीफ ही था सलीम के पास बरामद मांस बीफ ही था

साहिल जोशी

  • नागपुर,
  • 17 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 2:03 PM IST

नागपुर में गोरक्षकों द्वारा पीटे गए पूर्व बीजेपी नेता सलीम शाह को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. थोड़ी देर में सलीम शाह को कोर्ट में पेश किया जाएगा. शाह को बीफ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

बीते शनिवार नागपुर की रीजनल फोरेंसिक लैब में सलीम के पास से बरामद मांस के बीफ होने की पुष्टि हुई थी. इस मामले में सलीम के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. बरामद मांस के होने के बाद पुलिस ने सोमवार को सलीम को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस केस की जांच कर रही है.

Advertisement

सलीम काटोल तहसील की बीजेपी की अल्पसंख्यक इकाई के पूर्व प्रभारी थे. इस मामले के सामने आने के बाद शाह को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. वह बीते 12 वर्षों से पार्टी से जुड़े हुए थे. बीजेपी जिलाध्यक्ष राजीव पोटदार ने बताया कि शाह को निष्कासन संबंधी लेटर भेज दिया गया है.

क्या था मामला

बीते बुधवार सलीम शाह अपने स्कूटर पर 15 किलो बीफ ले जा रहे थे. प्रहार सेना के सदस्यों को इसकी भनक लगी और फिर उन्होंने शाह की जमकर पिटाई कर दी. सेना के सदस्यों की शिकायत पर पुलिस ने सलीम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था. वहीं क्रॉस FIR के बाद पुलिस ने इस केस में चार लोगों को भी किया था. हमले का एक आरोपी निर्दलीय विधायक बच्चू काडू द्वारा चलाई जा रही संस्था का तहसील अध्यक्ष बताया जा रहा है.

Advertisement

गोरक्षकों के आगे एसपी की चेतावनी बेअसर

इस घटना के बाद नागपुर देहात के एसपी शैलेश बालकावड़े ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और सांप्रदायिक हिंसा भड़काने के संबंध में चेतावनी जारी की थी. हालांकि उनकी इस चेतावनी से शाह की पिटाई करने वाले गोरक्षकों पर कोई असर नहीं पड़ा. वह इस घटना का वीडियो वॉट्सएप पर शेयर कर रहे हैं. शाह के पास बरामद मीट की पुष्टि होने के बाद एसपी ने कहा, 'बीफ रखने वालों को एक साल की कैद और जुर्माने का प्रावधान है.'

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement