योगिता मर्डर की उलझी गुत्थी, कातिल बोला- दबाया था गला, पोस्टमॉर्टम में गोली से मौत की पुष्टि

हत्यारोपी विवेक तिवारी मुरादाबाद में मेडिकल कॉलेज में योगिता का सीनियर रह चुका है. पुलिस के मुताबिक विवेक तिवारी योगिता पर शादी का दबाव बना रहा था. तिवारी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. उसका दावा है कि योगिता से उसका 7 साल पुराना परिचय था.

Advertisement
डॉ. योगिता की फाइल फोटो डॉ. योगिता की फाइल फोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 11:12 AM IST

  • योगिता को टॉर्चर करता था हत्यारोपी डॉक्टर
  • डॉ. योगिता पर शादी का बना रहा था दबाव

आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस पास कर चुकीं युवा महिला डॉक्टर की कुछ दिनों पहले बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस मामले में आगरा पुलिस ने एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के बयान के बाद योगिता की हत्या की गुत्थी उलझ गई है.

Advertisement

डॉक्टर योगिता गौतम की हत्या के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीन गोली लगने की बात कही जा रही है, जबकि आरोपी साथी डॉक्टर विवेक तिवारी ने डॉ योगिता गौतम की गला दबाकर और सिर पर चाकू मारकर हत्या करने का इकबाल-ए-जुर्म पुलिस कस्टडी में कबूल किया था.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि डॉक्टर योगिता गौतम की गोली मारकर हत्या की गई थी. योगिता के शरीर से तीन गोली निकली है. एक गोली सिर में, दूसरी गोली कंधे में और तीसरी गोली सीने में मिली है. डॉक्टर विवेक तिवारी के कबूलनामे और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मामला उलझ गया है.

आगरा के दौकी इलाके में सुनसान जगह पर योगिता का शव बरामद किया गया था. शव सुबह में बरामद हुआ लेकिन शाम तक शिनाख्त हो पाई. हत्यारोपी विवेक तिवारी मुरादाबाद में मेडिकल कॉलेज में योगिता का सीनियर रह चुका है. पुलिस के मुताबिक विवेक तिवारी योगिता पर शादी का दबाव बना रहा था. तिवारी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. उसका दावा है कि योगिता से उसका 7 साल पुराना परिचय था.

Advertisement

आगरा के एसपी बबलू कुमार ने बताया कि योगिता के परिजनों का आरोप है कि डॉ तिवारी योगिता को अक्सर फोन करता था और धमकी देता था. हत्यारोपी तिवारी अभी जालौन मेडिकल कॉलेज में मेडिकल ऑफिसर है. आगरा पुलिस ने जालौन पुलिस की मदद से हत्यारोपी डॉक्टर को गिरफ्तार किया. एसपी ने कहा कि हत्यारोपी से लंबी पूछताछ हुई है और इससे कई जानकारी सामने आई है.

विवेक तिवारी मंगलवार को जालौन से योगिता से मिलने आया था. शाम 6.30 बजे के आसपास दोनों एक कार में बैठे हुए थे. बातचीत के दौरान झगड़ा हो गया. इसके बाद विवेक तिवारी ने योगिता की हत्या कर दी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »