त्रिपुरा जेल से कैदियों के भागने को लेकर तीन अफसर निलंबित

त्रिपुरा की केंद्रीय जेल से तीन कैदियों के भागने के बाद लापरवाही बरतने के लिए जेल अधीक्षक समेत तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया. तीनों कैदी उम्र कैद की सजा काट रहे थे. फरार कैदियों की तलाशी के लिए पुलिस तलाशी अभियान चला रही है. इस मामले के जांच के आदेश दिए गए हैं.

Advertisement
त्रिपुरा की केंद्रीय जेल की घटना त्रिपुरा की केंद्रीय जेल की घटना

मुकेश कुमार / IANS

  • अगरतला,
  • 24 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 12:02 AM IST

त्रिपुरा की केंद्रीय जेल से तीन कैदियों के भागने के बाद लापरवाही बरतने के लिए जेल अधीक्षक समेत तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया. तीनों कैदी उम्र कैद की सजा काट रहे थे. फरार कैदियों की तलाशी के लिए पुलिस तलाशी अभियान चला रही है. इस मामले के जांच के आदेश दिए गए हैं.

गृह (जेल) विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि त्रिपुरा की केंद्रीय जेल के अधीक्षक संतोष बहादुर समेत तीन अधिकारियों को लापरवाही बरतने के लिए रविवार रात निलंबित कर दिया गया. बिशालगढ़ जेल से तीन कैदी देबबर्मा (28), स्वर्ण कुमार त्रिपुरा (22) और रबिन्द्र त्रिपुरा (24) भाग गए थे.

फरार अपराधी हत्या समेत विभिन्न अपराधों के लिए साल 2012 से जेल में थे. पुलिस प्रमुख सुदीप्त दास ने कहा कि विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चल रहा है और राज्य के सभी 74 पुलिस थानों को अलर्ट पर रखा गया है. बांग्लादेश जाने से रोकने के लिए बीएसएफ भी अलर्ट है.

की वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था के अध्ययन के लिए राज्य के मुख्य सचिव यशपाल सिंह और महानिदेशक के नागराज ने रविवार को यहां से 25 किलोमीटर दूर स्थित जेल का दौरा किया. तत्कालीन महाराजा बीरचंद्र माणिक्य बहादुर ने 1874 में अगरतला में केंद्रीय जेल की स्थापना की थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »