बच्चों का यौन शोषण करने वाले शख्स को 100 साल की कैद

अमेरिका के मोंटाना के रहने वाले एक शख्स को दो बच्चों का यौन शोषण करने के लिए 100 साल की सजा सुनाई गई है. 'ग्रेट फॉल्स ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के अनुसार, डेविड डीयन कोमियोटिस (39) पर बुधवार को 6 साल की अवधि तक दो बच्चों के साथ यौन शोषण के 7 आरोप तय किए गए.

Advertisement
अमेरिका के मोंटाना की घटना अमेरिका के मोंटाना की घटना

मुकेश कुमार

  • वॉशिंगटन,
  • 07 जून 2018,
  • अपडेटेड 4:09 PM IST

अमेरिका के मोंटाना में रहने वाले एक शख्स को दो बच्चों का यौन शोषण करने के लिए 100 साल की सजा सुनाई गई है. 'ग्रेट फॉल्स ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के अनुसार, डेविड डीयन कोमियोटिस (39) पर बुधवार को 6 साल की अवधि तक दो बच्चों के साथ यौन शोषण के 7 आरोप तय किए गए.

जानकारी के मुताबिक, पहले दो मामलों में डेविड को 100 साल की जेल की सजा मिली है, जबकि बाकी पांच मामलों में भी 100 साल की सजा तय की गई है, जिस आधार पर डेविड 200 साल की सजा काटेगा. बताया जा रहा है कि डेविड 50 साल के बाद ही पैरोल के लिए आवेदन कर पाएगा.

Advertisement

अदालत के दस्तावेजों में बताया गया है कि यौन शोषण के मामले दिसंबर 2016 में सामने आए. उस वक्त एक पीड़िता की मां ने ग्रेट फॉल्स कस्बे में पुलिस से शिकायत की थी. इसके बाद सामने आए एक नौ साल के लड़के ने बताया कि डेविड ने दो साल पहले उसका यौन शोषण किया था.

पीड़ित के साक्षात्कार के बाद कथित तौर पर अन्य कई मामले सामने आए. इसके बाद पता चला कि लड़के साथ ही डेविड ने एक नाबालिग बच्ची का यौन शोषण किया था, जिन्होंने बताया कि उनके साथ डेविड ने 6 और 11 साल की उम्र में यौन शोषण किया था. इसके बाद डेविड के खिलाफ केस चलाया गया था.

बताते चलें कि अमेरिका में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें यौन शोषण के मामले में असाधारण सजा दी गई है. इलाज के नाम पर कई युवतियों के यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका में जिमनास्टिक से जुड़े एक डॉक्टर लैरी नासर को 40 से 175 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी.

Advertisement

डॉ. लैरी नासर ने 150 से अधिक युवतियों के साथ यौन शोषण किया था. उसके खिलाफ गवाही के बाद जज रोजमैरी एक्विलीन ने कहा था, 'मैंने अभी आपके डेथ वारंट पर हस्ताक्षर किया है. आप कभी जेल से बाहर निकलने के हकदार नहीं हैं.' दोषी डॉक्टर क्लीनिक में इलाज के नाम पर करता था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »