दिल्ली के सरकारी वकील के साथ ऑनलाइन ठगी, डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के झांसे में गंवाए 99 हजार रुपए

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट के एक सरकारी वकील के साथ ऑनलाइन ठगी हो गई. वकील को गाजियाबाद के एक अस्पताल में डॉक्टर के अपॉइंटमेंट का झांसा दिया गया और 99 हजार से ज्यादा रुपए ठग लिए गए. इस मामले में पुलिस में शिकायत की गई. बाद में आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का दावा है कि ये अंतरराज्यीय गिरोह पूरे देश में ठगी करता था.

Advertisement
झारखंड से साइबर क्राइम करने वाले अपराधियों का गिरोह ऑपरेट हो रहा था. झारखंड से साइबर क्राइम करने वाले अपराधियों का गिरोह ऑपरेट हो रहा था.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 10:34 AM IST

दिल्ली की तीस हसारी कोर्ट के एक एडिशनल प्रॉसिक्यूटर के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. आरोप है कि सरकारी वकील को गाजियाबाद के एक अस्पताल में डॉक्टर का अपॉइंटमेंट दिलाने का झांसा दिया गया और 99 हजार से ज्यादा की रकम अकाउंट से निकाल ली गई. इस मामले में पुलिस ने 39 वर्षीय आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है. 

Advertisement

पुलिस का कहना है कि ठगी करने वालों का एक गिरोह झारखंड से ऑपरेट हो रहा था. ये अंतरराज्यीय गिरोह देशभर में लोगों को झांसा देकर ठगी करता था. मामला तब सामने आया, जब अतिरिक्त लोक अभियोजक केपी सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि एक व्यक्ति ने उनसे 99,909 रुपये की धोखाधड़ी की है. सिंह को ठगों ने गाजियाबाद के एक प्रमुख अस्पताल में डॉक्टर का अपॉइंटमेंट दिलाने का वादा किया था. जांच के बाद पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और झारखंड के हजीराबाग जिले के मसकेडीह गांव से आरोपी शाहिद अंसारी को अरेस्ट किया है. 

'अस्पताल की ऑनलाइन जानकारी ले रहे थे वकील'

पुलिस का कहना है कि ये गिरोह बेहद शातिराना तरीके से साइबर क्राइम करता था. पुलिस के मुताबिक, केपी सिंह का कहना था कि वो संजय नगर में यशोदा अस्पताल की कॉन्टेक्ट डिटेल्स सर्च कर रहे थे. इस दौरान ऑनलाइन आरोपी का नंबर मिला. शिकायतकर्ता ने कहा कि संपर्क करने पर आरोपी ने खुद को अस्पताल का एग्जीक्यूटिव बताया और उसे एक रिमोट एक्सेस मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड करने और 10 रुपये का ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए कहा.

Advertisement

जालसाजों ने नोएडा अथॉरिटी के नाम से खोला फर्जी खाता, बैंक से 3.80 करोड़ की ठगी

'ठगों की बातों में आ गए वकील'

सरकारी वकील उसकी बातों में आ गया और एप्लीकेशन डाउनलोड करके 10 रुपए का भुगतान कर दिया. अगले ही दिन वकील के अकाउंट से 99,909 रुपये निकाल लिए गए.

'अलग-अलग एटीएम से निकाले गए पैसे'

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि टेक्निकल एनालिसिस से पता चला कि आरोपी झारखंड के गिरिडीह से गिरोह ऑपरेट कर रहा है, लेकिन पैसे कोलकाता के अलग-अलग एटीएम से निकाले गए हैं. पैसे निकाले जाने से पहले जिन अकाउंट में ट्रांसफर किए गए थे, वे हावड़ा के एक पते पर रजिस्टर्ड थे. जांच में पता फर्जी निकले.

इलाज कराने गुरुग्राम आए इराकी कपल से 7 लाख की ठगी, फर्जी पुलिसवाले बनकर आए थे ठग

'फर्जी पते पर खोला बैंक अकाउंट'

उन्होंने बताया कि हमारी टीम ने हावड़ा में छापेमारी की. बाद में आरोपी की लोकेशन हजीराबाग स्थित उसके गांव में पाई गई. स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी की गई, जिसके बाद मस्केडीह गांव से शाहिद अंसारी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने फर्जी पते पर अपना खाता खोला था. पुलिस ने बताया कि इसमें शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »