UP: लखनऊ में चांदी कारोबारी के यहां GST टीम का छापा, 300 KG सिल्वर सीज

लखनऊ के चौक स्थित चांदी के कारोबारी अमित ट्रेडर्स के यहां अचानक जीएसटी की टीम ने छापेमारी की इस दौरान मौजूद 15 क्विंटल चांदी पाई गई, हालांकि दस्तावेजो का चांदी के साथ मिलान करने पर 3 क्विंटल चांदी के दस्तावेज नहीं मिल पाए जिसपर अधकारियों ने चांदी को सीज कर दिया

Advertisement
जीएसटी टीम ने तीन क्विंटल चांदी सीज की है. (सांकेतिक तस्वीर) जीएसटी टीम ने तीन क्विंटल चांदी सीज की है. (सांकेतिक तस्वीर)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 26 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:56 AM IST
  • डेढ़ करोड़ की चांदी सीज
  • चांदी कारोबारी के यहां GST टीम का छापा

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जीएसटी टीम ने शनिवार को चांदी के कारोबारी अमित ट्रेडर्स के यहां छापेमारी की. छापेमारी के दौरान कुल 15 क्विंटल चांदी मिली. जिसमें से 3 क्विंटल चांदी के दस्तावेज नहीं होने के कारण इसे सीज कर दिया गया.

इसके अलावा चांदी कारोबारी के खिलाफ समन जारी किया गया और 10 लाख रुपये जमा करने का निर्देश भी दिया गया है. सीज की गई चांदी की कीमत तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के चौक स्थित चांदी के कारोबारी अमित ट्रेडर्स के यहां अचानक जीएसटी की टीम ने छापेमारी की इस दौरान 15 क्विंटल चांदी पाई गई, हालांकि दस्तावेजो का चांदी के साथ मिलान करने पर 3 क्विंटल चांदी के दस्तावेज नहीं मिल पाए जिसपर अधकारियों ने चांदी को सीज कर दिया और साढ़े दस लाख का जुर्माना लगाया.

जॉइंट कमिश्नर अखिलेश सिंह के मुताबिक, काफी दिनों से सूचना मिलने के बाद कार्यवाही की गयी. जांच के दौरान कारोबारी से दस्तावेज मांगे गए लेकिन एक पेज का स्टॉक दिया गया .जबकि चांदी 15 क्विंटल थी और दस्तावेजों से मिलान किया गया तो 3 क्विंटल ज्यादा निकली जिसकी कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »