मंत्री की रिश्तेदार बताती, शादी कर लेती, शातिर महिला ने ऐसे की लाखों की ठगी

आरोपी महिला ने करूर और त्रिची जिले में ठगी का जाल बिछा रखा था. उसने दस से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया. अपने जाल में लोगों को फंसाने के लिए उसने कई शादियां भी कीं. इसका अब खुलासा हो रहा है. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है.

Advertisement
शादी कर ठगी करने वाली आरोपी महिला शादी कर ठगी करने वाली आरोपी महिला

aajtak.in

  • करूर ,
  • 16 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:33 PM IST

तमिलनाडु के करूर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए. इतना ही नहीं लोगों को शिकार बनाने के लिए महिला ने कई शादियां भी कीं. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी महिला से पूछताछ और जांच की जा रही है. महिला की पहचान 28 साल की सौम्या उर्फ सबरी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि महिला ने दस से अधिक लोगों को ठगी का शिकार बनाया है.

Advertisement

उसने कई पुरुषों से शादी कर उन्हें सरकारी नौकरी दिलाने का वादा किया था. महिला यह दावा भी करती थी कि वह संबंधित विभाग की मंत्री उसकी रिश्तेदार हैं. इसी झूठ के सहारे वह लोगों को शिकार बनाती थी.  

करूर और त्रिची जिले में फैलाया जाल
शातिर महिला ने करूर और त्रिची जिले में ठगी का जाल बिछा रखा था. अपने झांसे में लोगों को लेने के लिए वह तरह-तरह की तरकीबों का इस्तेमाल करती थी. फिर चाहें मंत्री को रिश्तेदार बताना हो या शादी ही क्यों न करनी पड़े. 

ठगी का शिकार हुए लोग कई दिनों से उसकी तलाश कर रहे थे. आखिरकार पीड़ितों को जानकारी मिली कि महिला अपने घर में है. आनन-फानन पीड़ित सीधे उसके घर पहुंचे और महिला को वहां पाया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी.

Advertisement

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पशुपतिपालयम थाना पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि बिजली बोर्ड में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने और लाखों रुपये लूटने के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया गया है.

मामले की जांच जा रही है. जल्द ही खुलासा किया जाएगा कि आरोपी महिला ने कितने लोगों से कितनी ठगी की है. मामले की जांच में करूर अपराध शाखा के पुलिस उपाधीक्षक सुकुमार, सिटी पुलिस उपाधीक्षक देवराज और निरीक्षक सेंथिल कुमार आरोपी महिला से पूछताछ कर रहे हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »