झारखंड में सड़क बनवा रहे मुंशी समेत दो का अपहरण, नक्सलियों ने फूंके रोलर और ट्रैक्टर

मदनपुर के बालाअंबा के पास काम चल रहा था कि करीब 15 हथियारबंद माओवादी पहुंचे और ट्रैक्टर और बाइक को आग लगा दी. माओवादियों ने लेहबन गांव के पास रोड रोलर को फूंक दिया.

Advertisement
नक्सलियों ने फूंक दिया ट्रैक्टर नक्सलियों ने फूंक दिया ट्रैक्टर

सत्यजीत कुमार

  • रांची,
  • 17 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 12:40 AM IST
  • गढ़वा की एजेंसी जेएस कंस्ट्रक्शन करा रही है कार्य
  • पीएमजीएसवाई के तहत सड़क का हो रहा निर्माण

झारखंड में सड़क निर्माण की साइट पर माओवादियों के धावा बोलने की घटना सामने आई है. झांरखंड के लोहरदगा के पेशरार प्रखंड में सड़क निर्माण साइट पर धावा बोलकर माओवादियों ने दो ट्रैक्टर, एक रोड रोलर और एक बाइक को आग लगा दी. माओवादियों ने मुंशी समेत दो लोगों को अगवा भी कर लिया है. मुंशी का फोन स्वीच ऑफ आ रहा है. घटना 16 मार्च की दोपहर 1 से 2 बजे के बीच की है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक पेशरार के बोंडोबार से दुग्गू तक छह किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है. सड़क निर्माण की इस परियोजना की लागत तीन करोड़ रुपये के करीब है. इस सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है. इस सड़क के निर्माण का टेंडर गढ़वा की एजेंसी जेएस कंस्ट्रक्शन को मिला है. जेएस कंस्ट्रक्शन की ओर से काम कराया जा रहा है.

मंगलवार को मदनपुर के बालाअंबा के पास काम चल रहा था कि करीब 15 हथियारबंद माओवादी पहुंचे और ट्रैक्टर और बाइक को आग लगा दी. माओवादियों ने लेहबन गांव के पास रोड रोलर को फूंक दिया. पेशरार के थाना प्रभारी ऋषि कांत शर्मा ने घटना की पुष्टि की है. हालांकि नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण पुलिस एहतियात बरत रही है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि ग्रामीण कार्य विभाग की साल 2017 की इस परियोजना को इसी साल के शुरू में ही पूरा करने का एक्सटेंशन मिला हुआ था लेकिन समयसीमा खत्म होने के बावजूद काम केवल आधा ही हो सका है. अब ताजा घटना के बाद इस महत्वपूर्ण परियोजना पर प्रश्नचिन्ह लग गया है. गौरतलब है कि अक्टूबर-नवंबर 2020 से ही जिले में माओवादी लगातार किसी न किसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं जिसके कारण कई विकास योजनाएं बंद हैं तो कई पर काम की रफ्तार धीमी है.

(लोहरदगा से सतीश शाहदेव के इनपुट के साथ)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »