दिल्ली हिंसाः 20 आरोपियों की तस्वीर आई सामने, आगजनी-फायरिंग में क्राइम ब्रांच को तलाश

नार्थ ईस्ट दिल्ली में हिंसा के दौरान ये 20 लोग शामिल थे. इसी साल 24 फरवरी को दिल्ली के चांद बाग इलाके में जब प्रदर्शनकारियों की भीड़ उग्र हो गई थी. इसी दौरान दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रत्न लाल की हत्या भी कर दी गई थी.

Advertisement
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच हिंसा के मामले में जांच कर रही है दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच हिंसा के मामले में जांच कर रही है

अरविंद ओझा

  • दिल्ली,
  • 26 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:09 PM IST
  • दिल्ली के चांदबाग इलाके में उग्र हो गई थी भीड़
  • शाहदरा के डीसीपी और एसीपी पर हुआ था हमला
  • हिंसा के दौरान की गई थी कांस्टेबल रतनलाल की हत्या

दिल्ली हिंसा के दौरान चांदबाग इलाके में आगजनी, फायरिंग और पत्थरबाजी करने के आरोपी 20 लोगों की तस्वीरें दिल्ली पुलिस ने जारी की है, जिनकी क्राइम ब्रांच को शिद्दत से तलाश है. इन आरोपियों की सूचना या सुराग देने वाले को दिल्ली पुलिस इनाम भी देगी. 

नार्थ ईस्ट दिल्ली में हिंसा के दौरान ये 20 लोग शामिल थे. इसी साल 24 फरवरी को दिल्ली के चांद बाग इलाके में जब प्रदर्शनकारियों की भीड़ उग्र हो गई थी. इसी दौरान दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रत्न लाल की हत्या भी कर दी गई थी. पुलिस के अनुसार उस वक्त ये 20 आरोपी भी चांद बाग हिंसा में मौजूद थे.

Advertisement

चांद बाग हिंसा के दौरान ही आईपीएस अधिकारी अमित शर्मा पर भी जानलेवा हमला हुआ था. शहादरा के डीसीपी (DCP) अमित शर्मा उस वक्त फोर्स के साथ भीड़ को काबू करने के लिए वहां पहुंचे थे. चांद बाग में ही दिल्ली पुलिस के एसीपी (ACP) अनुज कुमार पर भी जानलेवा हमला किया गया था.

देखें: आजतक LIVE TV

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के मुताबिक दिल्ली हिंसा के ये 20 आरोपी हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल हत्याकांड के बाद से ही फरार हैं. इसी के चलते अब दिल्ली पुलिस इन आरोपियों पोस्टर जल्द सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा करने जा रही है.

बता दें कि दिल्ली के चांद बाग इलाके में कांस्टेबल रतन लाल, डीसीपी अमित शर्मा और एसीपी अनुज पर हमला करने वालों में कई बुर्के वाली महिलाएं भी शामिल थी. दिल्ली पुलिस उन महिलाओं को भी तलाश कर रही है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »