बंगाल में बिहार के थानेदार की हत्या मामले में 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, हमले के दौरान भाग गए थे

बिहार पुलिस ने थानेदार अश्विनी के साथ छापेमारी में साथ गए सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया. इसमें एक सर्किल इंस्पेक्टर भी शामिल है. बताया गया कि ये लोग अपनी जान बचाकर घटनास्थल से भाग गए थे.

Advertisement
बिहार के पुलिस अधिकारी की हत्या के बाद जांच करते बंगाल के अधिकारी (ANI) बिहार के पुलिस अधिकारी की हत्या के बाद जांच करते बंगाल के अधिकारी (ANI)

aajtak.in

  • पटना ,
  • 11 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 10:52 AM IST
  • बिहार के थानेदार की बंगाल में पीट-पीटकर हत्या
  • सर्किल इंस्पेक्टर समेत 7 पुलिसवाले सस्पेंड
  • 3 आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में बिहार के एक थानेदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस मामले में थानेदार के साथ गए पुलिसकर्मियों पर एक्शन लिया गया. सर्किल इंस्पेक्टर के अलावा 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. इसकी जानकारी किशनगंज (बिहार) के एसपी कुमार आशीष ने दी है. 

दरअसल, बाइक लूट के मामले में किशनगंज थाना अध्यक्ष अश्वनी कुमार अपराधियों को गिरफ्तार करने पश्चिम बंगाल के पंजीपाड़ा थाने के पनतापारा गांव गए थे. उनके साथ करीब 7 लोगों की टीम थी. वहां पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. लाठी- डंडे से हुए हमले में बाकी पुलिसकर्मी वहां से निकले, लेकिन थानेदार अश्वनी की इस हमले में मौत हो गई. 

Advertisement

बताया जा रहा है कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बंगाल के डीजीपी ने बिहार के डीजीपी से बातचीत कर मामले में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है. 

इसी घटना को लेकर बिहार पुलिस ने थानेदार अश्विनी के साथ छापेमारी में गए सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया. इसमें एक सर्किल इंस्पेक्टर भी शामिल है. बताया गया कि ये लोग अपनी जान बचाकर घटनास्थल से भाग गए थे. 

दरअसल, किशनगंज की सीमा बंगाल से लगती है. बंगाल के पनतापारा गांव में एक वॉन्टेड अपराधी की तलाश में अश्वनी अपनी टीम के साथ निकले थे. बताया जा रहा है कि रात में ही अश्वनी कुमार बंगाल के स्थानीय थाने भी पहुंचे. तो वहां थाना प्रभारी ने कहा कि ओडीओ उनके साथ जाएगा. ओडीओ ने बोला कि आप जाइए, हम आते हैं. ऐसे में अश्वनी कुमार गांव अकेले ही पहुंच गए.

Advertisement

इसके बाद गांव वालों ने लाठी, डंडे और पत्थर से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी. इस मामले पर पूर्णिया रेंज के आईजी ने बताया कि वो (अश्वनी कुमार) एक बाइक चोरी के मामले में छापेमारी करने पहुंचे थे. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »