मेरठ: शादी समारोह में थूक लगाकर रोटी बनाने का एक और वीडियो वायरल, आरोपी अरेस्ट

मेरठ में एक वीडियो फिर से वायरल हुआ है. जिसमें एक शख्स को रोटी बनाते समय थूकते देखा जा रहा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
थूक लगाकर रोटी बनाने बाला गिरफ्तार थूक लगाकर रोटी बनाने बाला गिरफ्तार

उस्मान चौधरी

  • मेरठ,
  • 10 मई 2022,
  • अपडेटेड 7:26 PM IST
  • खरखौदा में शादी समारोह में रोटी बना रहा था शख्स
  • थूक लगाकर बना रहा था रोटी, वीडियो वायरल

शादी समारोह में तंदूरी रोटी पर थूकने का एक और मामला यूपी के मेरठ में सामने आया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. मामला थाना खरखौदा क्षेत्र का बताया जा रहा है. पहले भी आसपास के क्षेत्रों से ऐसे मामले सामने आ चुके हैं. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, अतराड़ा गांव के निवासी नरेश की बेटी की शादी थी. जिसमें नान रोटी बनाने का काम हापुड़ निवासी फिरोज को दिया गया था. इस दौरान फिरोज ने रोटी बनाते समय कथित रूप से थूक दिया. जिसका वहां मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया. फिर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस मामले में खरखौदा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस ने आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

मेरठ पुलिस ने कहा कि थाना खरखोदा पुलिस ने शादी समारोह में थूक लगाकर रोटी बनाने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी त्रिलोकपुरम (हापुड़) का रहने बाला है. उसे जल्द अदालत में पेश किया जाएगा.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »