लखनऊ: उन्नाव में पंचायत चुनाव के बाद खूनी संघर्ष, 12 साल के लड़के की मौत, पांच घायल 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद हुई हार जीत को लेकर अब रंजिश सामने आने लगी है. ऐसा ही वारदात हुई उन्नाव जिले के एक गांव में, जहां एक ही दो परिवार में हुए संघर्ष में 12 साल के बालक की जान चली गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं. 

Advertisement
उन्नाव में पंचायत चुनाव के बाद खूनी संघर्ष उन्नाव में पंचायत चुनाव के बाद खूनी संघर्ष

समर्थ श्रीवास्तव / विशाल सिंह चौहान

  • लखनऊ,
  • 09 मई 2021,
  • अपडेटेड 11:28 PM IST
  • प्रधानी के चुनाव में जीत के बाद शुरू हुई रंजिश 
  • उन्नाव जिले के अटवा गांव की है ये पूरी घटना 
  • गांव में तनाव देखते हुए पुलिस बल किया गया तैनात 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे उन्नाव जिले में पंचायत चुनाव में हार जीत को लेकर दो परिवार में संघर्ष हो गया. अटवा गांव में हुए इस झगड़े में 12 साल के मासूम की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

पुलिस के अनुसार गांव में प्रधानी का चुनाव जीतने वाली अनुराधा सिंह के पति रणधीर सिंह और उसकी प्रतिद्वंदी रहीं सीमा पाल के पति मनोज पाल के बीच ये विवाद शुरू हुआ. बताया गया है कि शुक्रवार की शाम जब गांव में बिजली नहीं थी, तभी रणधीर सिंह हारी हुईं प्रत्याशी सीमा पाल के घर पहुंच गए. आरोप है कि रणधीर सिंह ने लाठी डंडे से मनोज और उसके परिवारजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी. बताया गया है कि इस दौरान परिवार की महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया. मनोज पाल की मां के सिर पर रॉड से प्रहार किया गया. इसके बाद गोली चलाई गई, जो मनोज पाल के 12 वर्षीय भतीजे की पीठ में लगी. 

Advertisement

गोली चलने से गांव में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही गांव में पुलिस मौके पर पहुंच गई. उधर गोली लगने से घायल मनोज पाल के भतीजे  को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं इस झगड़े में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

वहीं मामले की जानकारी देते हुए हारी हुईं प्रधान प्रत्याशी सीमा पाल ने बताया कि रणधीर सिंह चाहता था, कि उसकी पत्नी निर्विरोध चुनाव जीते, लेकिन उसके सामने चुनाव लड़ने के लिए सीमा आ गईं. बस इसी बात को लेकर रणधीर सिंह उनसे रंजिश मानने लगा था. 

वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी शशि शेखर ने बताया कि मामले में फतेहपुर चौरसिया पुलिस थाने में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के पति रणधीर सिंह सहित सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव परिणाम के बाद रंजिशन ये घटना हुई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिसबल तैनात कर दिया गया है. 

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »