मेरठ: अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद, 8 आरोपी गिरफ्तार

यूपी एसटीएफ ने इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि एसटीएफ ने इन आरोपियों के कब्जे से 135 अवैध हथियार और 36 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. 

Advertisement
मेरठ में अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ मेरठ में अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़

अरविंद ओझा

  • मेरठ,
  • 27 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST
  • मेरठ में पुलिस ने अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया
  • पुलिस ने इस दौरान 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया

यूपी पुलिस को अवैध हथियारों के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने मेरठ में अवैध हथियार बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. एसटीएफ ने इसके लिए छापेमारी की थी. इस दौरान पुलिस को मौके से हथियारों का जखीरा मिला है. 

रेड के दौरान अवैध हथियार बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही मशीनों और औजारों को भी यूपी एसटीएफ ने जब्त किया है. वहीं यूपी एसटीएफ ने इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि एसटीएफ ने इन आरोपियों के कब्जे से 135 अवैध हथियार और 36 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. 

 

Advertisement

 

साल 2020 में भी पुलिस ने किया था 2 फैक्ट्रियों का भंडाफोड़
इससे पहले  भी बीते साल मेरठ पुलिस ने यहां 2 अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया था. इस दौरान पुलिस ने 140 आरोपियों को हिरासत में लिया था. हथियार बनाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए मेरठ के एसएसपी अजय साहनी ने दस टीमों का गठन किया था. इस टीम ने कार्रवाई में 140 लोगों को गिरफ्तार किया. 

इस दौरान पुलिस को 315 बोर के 179 तमंचे, 12 बोर के 35 तमंचे, 30 बोर के 2 तमंचे, अधबने 12 तमंचे, 32 बोर की एक पिस्टल, रिवॉल्वर देशी 38 बोर- एक, पोनिया- 4, अधबनी बंदूकें 12 बोर- 2, राइफल 315 बोर- 1 और 4 कारें मिली थीं. इसके अलावा हथियार बनाने के औजार भी बड़ी मात्रा में बरामद किए गए. 
 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »