दिल्ली के बलजीत नगर में भिड़े दो गुट, युवक की पीट-पीटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने जाम की सड़क

दिल्ली के बलजीत नगर में दो गुटों के झगड़े में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक मारपीट में नीतेश और आलोक घायल हो गए थे. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान नीतेश ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने आरोपियों की पहचान उफीजा, अदनान और अब्बास के रूप में की है.

Advertisement
नीतेश की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश भड़क गया नीतेश की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश भड़क गया

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 5:40 PM IST

दिल्ली के बलजीत नगर में दो गुटों में झगड़े का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक तीन युवकों में हुई लड़ाई में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश भड़क गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. वहीं स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक दो गुटों के झगड़े में नीतीश नाम के शख्स की पीट पीट कर हत्या कर दी गई है. हत्या का आरोप उफीजा, अदनान और अब्बास पर है. लड़ाई में नीतेश और आलोक घायल हो गए थे. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान नीतेश ने दम तोड़ दिया.

पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है. हालांकि आरोपी फरार हैं, पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. दिल्ली पुलिस का कहना है इस मामले में कोई कम्युनल एंगल नहीं है. डीसीपी श्वेता चौहान ने बताया कि मृतक नीतेश पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं. 

पुलिस ने बताया कि लड़ाई दो गुटों में हुई. एक तरफ नीतेश, आलोक और मोंटी थे, जबकि दूसरी तरफ उफीजा, अदनान और अब्बास थे. झगड़े की सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि विवाद की शुरुआत नीतेश और आलोक ने की थी. इस दौरान दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. लड़ाई में नीतेश और आलोक घायल हो गए थे. बाद में नीतेश की मौत हो गई.पुलिस के मुताबिक बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान विवाद हुआ था. 

Advertisement

हत्या के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दी है. लोगों का कहना है कि नीतेश की हत्या के आऱोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. पुलिस हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी हुई है. वहीं मौके पर RAF समेत भारी फोर्स तैनात किया गया है. नीतेश के परिजनों ने बताया कि वह नीतेश बजरंग दल और संघ से जुड़ा हुआ था.

ये भी देखें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »