बिहार: कॉलेज में रैगिंग से तंग आकर छात्र ने की खुदकुशी, पुलिस ने बताया, प्रेम-प्रसंग का मामला

बिहार के गोपालगंज में पॉलिटेक्निक कॉलेज के एक छात्र ने खुदकुशी कर ली. पुलिस को उसका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला. मृतक के पिता ने इसके लिए कॉलेज में रैगिंग को जिम्मेदार ठहराया है जबकि पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है.

Advertisement
कॉलेज के छात्र ने की खुदकुशी कॉलेज के छात्र ने की खुदकुशी

सुनील कुमार तिवारी

  • गोपालगंज,
  • 29 मई 2022,
  • अपडेटेड 10:56 PM IST
  • गोपालगंज में कॉलेज के छात्र ने दी जान
  • मृतक के पिता ने कहा, रैगिंग की वजह से बेटे ने की खुदकुशी

गोपालगंज में पॉलिटेक्निक कॉलेज के एक छात्र ने निजी लॉज में फांसी के फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली है.  घटना विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास की है.

मृतक छात्र का नाम निर्भय सिंह कुशवाहा है और वो मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव का रहने वाला है. उसके पिता का नाम अभय सिंह कुशवाहा है. लाश मिलने की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को कमरे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

Advertisement

मृतक छात्र निर्भय सिंह कुशवाहा सिपाया पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र था. मृतक छात्र पिछले एक साल से पॉलिटेक्निक कॉलेज में इलेक्ट्रिशियन की पढ़ाई कर रहा था लेकिन देर रात उसका शव निजी लॉज के कमरे में फांसी पर झूलता हुआ पाया गया.

मृतक छात्र के पिता अभय सिंह कुशवाहा का आरोप है कि उनके बेटे के साथ कॉलेज के सीनियर छात्रों ने रैगिंग की थी जिसकी जानकारी छात्र ने फोन पर भी दी थी. पिता के मुताबिक उनके बेटे की परीक्षा मोतिहारी में होने वाली थी.

हालांकि परीक्षा से पहले ही उसके शव को कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया. वहीं इस घटना को लेकर विशंभरपुर के थानाध्यक्ष अमरेंद्र  कुमार ने बताया कि मामला आत्महत्या का है.

 उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में यह प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है. पुलिस जांच के लिए छात्र के मोबाइल को जब्त किया है. पुलिस कमरे से मिले साक्ष्यों को बरामद कर खुदकुशी के कारणों को जानने में जुटी हुई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »