प्रयागराज: गर्ल्स हॉस्टल में हिडन कैमरा लगाने वाले पर कसा शिकंजा, फिर से गिरफ्तार

UP News: प्रयागराज के कर्नलगंज में छात्राओं के हॉस्टल के बाथरूम में हिडेन कैमरा लगाने का शर्मनाक मामला सामने आया था. इस मामले में हॉस्टल संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन तुरंत ही उसे जमानत मिल गई. एक छात्रा की नई तहरीर पर हॉस्टल संचालक और खुफिया कैमरा लगाने वाले टेक्नीशियन को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement
आरोपी हॉस्टल संचालक आरोपी हॉस्टल संचालक

पंकज श्रीवास्तव

  • प्रयागराज,
  • 06 जून 2022,
  • अपडेटेड 7:21 PM IST
  • हॉस्टल संचालक आशीष खरे और मोहम्मद फैयाज गिरफ्तार
  • फैयाज CCTV कैमरा इंस्टॉल करने का है एक्सपर्ट

उत्तर प्रदेश में संगम नगरी प्रयागराज की पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल के संचालक और शॉवर में कैमरा इंस्टॉल करने वाले को फिर से गिरफ्त में ले लिया है. आरोप है कि वह लड़कियों के बाथरूम के शॉवर में खुफिया कैमरा लगाकर उनकी आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करता था. आरोपी हॉस्टल संचालक को दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेजने के लिए प्रयागराज पुलिस को नया मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुराने मुकदमे में कुछ नई धाराएं भी जोड़नी पड़ी हैं.

Advertisement

प्रयागराज के कर्नलगंज इलाके में पुलिस लाइंस के ठीक सामने आशीष खरे अपने घर की पहली मंजिल पर गर्ल्स हॉस्टल चलाता था. 2 जून को इस मामले का खुलासा हुआ कि आशीष खरे ने लड़कियों के बाथरूम के शॉवर में खुफिया कैमरा लगा रखा था. खुफिया कैमरे का आउटपुट वह नीचे रखे कम्प्यूटर पर ले रखा था. आशीष के कम्प्यूटर में कई आपत्तिजनक वीडियो भी मिले.

इस हैरान कर देने वाले मामले में गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही आरोपी को जमानत मिल गई थी. तुरंत बेल मिलने को लेकर प्रयागराज पुलिस पर सवालिया निशान खड़े होने लगे थे. इसके बाद प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने शनिवार शाम को कहा था कि पूरे मामले की समीक्षा कर फिर से जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

इस कड़ी में प्रयागराज पुलिस ने बाथरूम में खुफिया कैमरा लगाने वाले टेक्नीशियन फैयाज को गिरफ्तार किया. फैयाज के बयान के आधार पर मुख्य आरोपी आशीष के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे में और कई नई धाराएं जोड़ दी गईं. पहले शिकायत कर चुकी एक छात्रा की नई तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नया मुकदमा भी दर्ज किया गया. नई एफआईआर में आशीष पर आरोप लगा कि वह शिकायत दर्ज कराने वाली छात्रा को अश्लील मैसेज भेजता था. उसे बेवजह परेशान करता था. ब्लैकमेल करने की धमकी देता था और विरोध करने पर अंजाम भुगतने की बात कह रहा था.

Advertisement

इधर, इस मामले में सपा नेता डॉ. ऋचा सिंह राष्ट्रीय महिला आयोग के बाद अब हाई कोर्ट ले गई. कानून की पढ़ाई कर रही नौ छात्राओं और प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति ने भी महिला आयोग से शिकायत की.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »