'CO से लेकर DIG तक लगाई गुहार, लेकिन नहीं मिला इंसाफ', UP में गैंगरेप पीड़िता ने दे दी जान

उत्तर प्रदेश में एक गैंगरेप पीड़िता ने आत्महत्या कर ली है. मामला संभल का है, जहां की रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ 15 जुलाई को गैंगरेप की वारदात हुई थी. इसके बाद से ही पुलिस अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पाई. पुलिस पीड़िता पर ही समझौता करने का दबाव बना रही थी.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

अनूप कुमार

  • संभल,
  • 25 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 8:53 AM IST

उत्तर प्रदेश के संभल में एक नाबालिग गैंगरेप पीड़िता ने आरोपियों पर कार्रवाई न होने के कारण आत्महत्या कर ली. आरोप है कि रेपिस्टों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर सुसाइड किया. पीड़िता ने सीओ से डीआईजी तक से कार्रवाई के लिए फरियाद की, लेकिन कार्रवाई की जगह पुलिस उस पर ही दबाव बना रही थी.

मामला कुढ़फतेहगढ़ थाना इलाके के एक गांव का है. 15 जुलाई को 15 साल की एक नाबालिग से गैंगरेप हुआ था. उसके साथ यह घिनौनी वारदात गांव के ही रहने वाले एक युवक ने अपने चार साथियों के साथ के साथ मिलकर की थी. 15 जुलाई को थाने में एक आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था.

Advertisement

पीड़ित परिवार का आरोप है कि कुढ़फतेहगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार नहीं किया और उसके साथियों को बचाने की कोशिश की. इसकी शिकायत पीड़ित परिवार लगातार संबंधित अधिकारियों से करता रहा. लाख गुहार लगाने के बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया, जिससे आहत होकर बुधवार को पीड़िता ने जान दे दी.

रेप पीड़िता की मौत के बाद पुलिस के हाथ-पाव फूल गए और पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बाकी आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए एसओजी टीम गठित की है. फिलहाल पीड़ित परिवार ने पुलिस पर जबरन जवाब बनाने के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार न करने का आरोप लगा रहे हैं.

घर लौटी मां तो फंदे से झूल रहा था बेटी का शव

गैंगरेप पीड़िता ने बुधवार को फांसी लगाकर जान दे दी. उसकी मां स्कूल गई थी, जब लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था. पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया तो अंदर बेटी की लाश फंदे से झूल रही थी. मां का आरोप है कि पुलिस लगातार समझौते का दबाव बना रही थी, पुलिस ने आरोपियों से परेशान लिए हैं.

Advertisement

अभी भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं

इस मामले में एसपी चक्रेश मिश्र का कहना है कि 15 जुलाई को एक आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखी गई थी, कोर्ट में पीड़िता के बयान के आधार पर तीन आरोपियों के नाम और बढ़ा दिए गए हैं, अब आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा और बढ़ाई जा रही है, जांच में दोषी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

 

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »