दिल्लीः इवेंट मैनेजर ने अपने दोस्त पर लगाया रेप का आरोप, दो गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में तमाम कवायदों के बावजूद महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं. दिल्ली के आईजीआई एरोसिटी के एक होटल में रेप का मामला सामने आया है. मुंबई की रहने वाली एक इवेंट मैनेजर के साथ रेप की वारदात के बारे में पता चला है.

Advertisement
इवेंट मैनेजर के साथ रेप के आरोप में दो गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) इवेंट मैनेजर के साथ रेप के आरोप में दो गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 23 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:10 PM IST
  • इवेंट मैनेजर के साथ बलात्कार का आरोप
  • दोस्त ने रेप की वारदात को दिया अंजाम
  • पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपी अरेस्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तमाम कवायदों के बावजूद महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं. दिल्ली के आईजीआई एरोसिटी के एक होटल में रेप का मामला सामने आया है. मुंबई की रहने वाली एक इवेंट मैनेजर के साथ रेप की वारदात के बारे में पता चला है.

फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने हरियाणा में सोनीपत के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना 18-19 नवंबर की रात की बताई जा रही है. आरोप के मुताबिक पीड़ित महिला मिक्की नाम के अपने दोस्त से मिलने के लिए कनॉट प्लेस गई थी. मुलाकात के दौरान मिक्की के साथ उसका एक दोस्त नवीन भी मौजूद था. 

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

पीड़िता के आरोपों के मुताबिक रास्ते में नवीन ने महिला के साथ छेड़छाड़ की. इसके बाद मिक्की महिला को एरोसिटी के होटल छोड़ने गया था. आरोप है कि इस दौरान मिक्की ने महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित महिला की शिकायत पर सोनीपत के रहने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.


 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »