नोएडा: कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में बाउंसरों और छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है. पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पीड़ितों से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement
ग्रेटर नोएडा के GNIOT कॉलेज में मारपीट का वीडियो वायरल ग्रेटर नोएडा के GNIOT कॉलेज में मारपीट का वीडियो वायरल

अरुण त्यागी

  • ग्रेटर नोएडा,
  • 16 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 7:34 AM IST

ग्रेटर नोएडा के एक निजी कॉलेज में फ्रेशर पार्टी के दौरान बाउंसरों से कहासुनी करना छात्रों को भरी पड़ गया. कहासुनी इतनी बढ़ गई कि छात्रों और बाउंसरों के बीच मारपीट शुरू हो गई. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पूरा मामला थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित एक निजी कॉलेज का है.

कॉलेज के छात्रों के अनुसार, शनिवार को कॉलेज के अंदर फ्रेशर पार्टी थी. पार्टी के दौरान कुछ लोगों ने शराब का सेवन कर रखा था. इसी बीच किसी बात को लेकर छात्रों और बाउंसरों के बीच कहासुनी हो गई. कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला लाठी-डंडों और लात-घूंसों तक पहुंच गया. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा मारपीटः SSP से मिले नाइजीरियन दूतावास के अधिकारी

फिल्मी स्टाइल में हुई मारपीट

पीड़ित छात्रों में अधिकतर फर्स्ट और सेकंड ईयर के बताए जा रहे हैं. कई छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं. बाउंसरो द्वारा छात्रों को पीटने के वीडियो सामने आए हैं जिसमें फिल्मी स्टाइल में मारपीट होती दिख रही है .

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है. पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पीड़ितों से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »