'मिलन' से पहले मौत... प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की मॉब लिंचिंग, पीट-पीट कर मार डाला!

झारखंड में 22 साल के युवक की लोगों ने पीट-पीट कर जान ले ली. आधी रात को भीड़ ने उसे बांधकर बेरहमी से पीटा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल में उसकी मौत हो गई. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
झारखंड में युवक को बांधकर पीटा, अस्पताल पहुंचते ही मौत, केस दर्ज. (Photo: Representational) झारखंड में युवक को बांधकर पीटा, अस्पताल पहुंचते ही मौत, केस दर्ज. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • रांची,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:06 PM IST

झारखंड के पलामू जिले से मॉब लिंचिंग की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. हालांकि, लोगों का कहना  है कि युवक ट्रैक्टर की बैटरी चुरा रहा था. पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Advertisement

पुलिस अधिक्षक रीशमा रामेसन ने बताया कि ये घटना शनिवार देर रात पड़वा थाना क्षेत्र के तेलियाही गांव की है. मृतक की पहचान मुरमा गांव निवासी पवन राम के रूप में हुई है, जो उसी थाना इलाके का रहने वाला था. रात करीब 12.30 बजे सूचना मिली कि एक युवक को चोरी के आरोप में गांव वालों ने पकड़ रखा है. 

सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची. वहां देखा गया कि युवक को बांधकर बुरी तरह पीटा गया था. पुलिस ने किसी तरह युवक को भीड़ से छुड़ाया और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है. 

एसपी ने यह भी कहा कि यह आशंका जताई जा रही है कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गांव गया था. इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उस पर ट्रैक्टर की बैटरी चुराने की कोशिश का आरोप लगाया. पुलिस को उसके पास से कोई चोरी की बैटरी बरामद नहीं हुई है. ऐसे पुलिस की आशंका को बल मिलता है.

Advertisement

सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर राजेश कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपी की पहचान पारस नाथ मेहता (35) के रूप में हुई है. अन्य आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है. यह मॉब लिंचिंग का स्पष्ट मामला है. भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(2) सहित संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है. 

मृतक का पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड द्वारा कराया जा रहा है. पूरे पोस्टमार्टम प्रोसेस की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई जा रही है, ताकि जांच में कोई कमी न रह जाए. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. इसके साथ ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement