कोटपूतली: टोल देने पर विवाद, 5-6 गाड़ियों में पहुंचे युवकों ने टोल प्लाजा पर मचाया उत्पात

राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ के नीमराना स्थित रोडवाल टोल प्लाजा पर टोल देने को लेकर विवाद हो गया. 5-6 गाड़ियों में पहुंचे युवकों ने कर्मचारियों से मारपीट और तोड़फोड़ की. घटना CCTV में कैद हो गई. पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पढ़ें पूरी कहानी.

Advertisement
इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है (फोटो-ITG) इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है (फोटो-ITG)

हिमांशु शर्मा

  • नीमराना,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:24 PM IST

राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना स्थित रोडवाल टोल प्लाजा पर टोल देने को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि विवाद के बाद 5 से 6 गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे युवकों ने टोल कर्मियों पर हमला कर दिया. युवकों ने लाठी-डंडों से कर्मचारियों के साथ मारपीट की और टोल बूथ में तोड़फोड़ की. अचानक हुए हमले से टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए बूथ छोड़कर भाग गए. पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, घटना बीती रात नीमराना क्षेत्र के रोडवाल टोल प्लाजा पर हुई. यहां एक गाड़ी में सवार युवकों और टोल कर्मियों के बीच टोल देने को लेकर कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर कार सवार युवकों ने फोन करके अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया. कुछ ही देर में 5 से 6 गाड़ियों में सवार होकर बड़ी संख्या में युवक टोल प्लाजा पहुंच गए.

आरोप है कि मौके पर पहुंचते ही युवकों ने टोल प्लाजा पर हंगामा शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने टोल कर्मियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और टोल बूथ में जमकर तोड़फोड़ की. अचानक हुए हमले के कारण टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई. हमलावरों से बचने के लिए टोल कर्मियों को बूथ छोड़कर भागना पड़ा. इस पूरी घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें हमले और तोड़फोड़ की घटना कैद हुई है. देखें वीडियो-

Advertisement

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. इसके बाद टोल प्लाजा के मैनेजर ने पुलिस को मामले की सूचना दी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके.

बहरोड़, नीमराना और भिवाड़ी क्षेत्र में टोल प्लाजा पर हमले की घटनाएं लगातार सामने आने की बात कही जा रही है. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, कुछ मामलों में बदमाशों पर रंगदारी वसूलने के लिए टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ और हंगामा करने के आरोप भी लगते रहे हैं. हालांकि, रोडवाल टोल प्लाजा की इस घटना में रंगदारी की वजह की पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल, पुलिस टोल देने को लेकर हुए विवाद, मारपीट और तोड़फोड़ के मामले की जांच कर रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »