बिजनेसमैन ने दो कुत्तों को मारी गोली, विरोध में लोगों ने थाने में किया प्रदर्शन

यूपी के कानपुर में एक बिजनेसमैन ने अपने घर के बाहर दो कुत्तों को गोली मार दी. इससे एक कुत्ते की मौत हो गई. वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है. इस घटना के बाद मोहल्ले वालों ने थाने में धरना देकर बिजनेसमैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement
बिजनेसमैन ने दो कुत्तों को मारी गोली. (Representational image) बिजनेसमैन ने दो कुत्तों को मारी गोली. (Representational image)

रंजय सिंह

  • कानपुर,
  • 27 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 5:10 PM IST

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में बिजनेसमैन ने दो बेजुबान कुत्तों को सिर्फ इसलिए गोली मार दी, क्योंकि वह उसके बगीचे के पास गंदगी कर रहे थे. इनमें एक कुत्ते की मौत हो गई, वहीं एक कुत्ता घायल है. मोहल्ले वालों ने इस मामले में घायल कुत्ते को लेकर थाने में प्रदर्शन किया और बिजनेसमैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

Advertisement

मोहल्ले के लोग घायल कुत्ते को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले गए. कानपुर के सर्वोदय नगर इलाके में हाई प्रोफाइल लोग रहते हैं. यहां बिजनेसमैन ज्ञानेंद्र शर्मा का बंगला है. लोगों का आरोप है कि गुरुवार की रात मोहल्ले के दो कुत्ते ज्ञानेंद्र के बंगले की जाली के पास खड़े थे, तभी अंदर से ज्ञानेंद्र शर्मा निकले और उन्होंने लाइसेंसी राइफल से दोनों कुत्तों को गोली मार दी. इससे एक कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा कुत्ता गर्दन में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया.

लोगों ने विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें भी दी धमकी

इस घटना को लेकर जब मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया तो ज्ञानेंद्र ने उन्हें भी मारने की धमकी दी. इसके बाद मोहल्ले के लोग दोनों कुत्तों को लेकर काकादेव थाने पहुंचे, जहां पुलिस से केस दर्ज करने की मांग की, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया. इसके बाद दूसरे दिन दोपहर 12 बजे जब पुलिस ने केस दर्ज किया.

Advertisement

पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई कुत्ते की लाश

कुत्ते की लाश को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. घायल कुत्ते को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया. मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि बिजनेसमैन ज्ञानेंद्र दबंग है. वहीं पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी. ज्ञानेंद्र शर्मा के खिलाफ मोहल्ले की पर्वतारोही गुड़िया ठाकुर ने एफआईआर दर्ज कराई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »