फिलीपींस में बंबिहा गैंग के गैंगस्टर की हत्या, गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी, चौंकाने वाला ऑडियो आया सामने

बमबीहा और गोल्डी बराड़ गैंग के बीच लंबे समय से दुश्मनी चल रही है. दोनों ही गैंग के कई सदस्य इस गैंगवॉर की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं. इस कड़ी में बंबिहा गैंग के गैंगस्टर की फिलीपींस में हत्या कर दी गई.

Advertisement
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गैंगस्टर गोल्डी बराड़

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 26 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 10:37 AM IST

सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल गोल्डी बराड़ के दुश्मन बंबिहा गैंग के गैंगस्टर मंदीप की फिलीपींस में हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ गैंग ने ली है. दरअसल, सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल और फिलहाल फरार शूटर दीपक मुंडी का एक ऑडियो सामने आया है. जिसमें वह दावा कर रहा है कि फिलीपींस में बंबिहा गैंग के मुख्य गैंगस्टर की हत्या गोल्डी बराड़ ने कराई है. 

Advertisement

बता दें कि बमबीहा और गोल्डी बराड़ गैंग के बीच लंबे समय से दुश्मनी चल रही है. दोनों ही गैंग के कई सदस्य इस गैंगवॉर की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं. दीपक मुंडी लॉरेंस और बराड़ गैंग का शूटर है, जिसे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा की पुलिस तलाश रही है. सिद्धू मुसावाला पर गोली चलाने वाले इस शूटर पर पुलिस ने इनाम भी रखा है. 

ऑडियो में ये बोला दीपक मुंडी

ऑडियो में शूटर दीपक मुंडी कह रहा है, "राम राम भाई सबने... जय बलकारी...(ये बिश्नोई गैंग का साइन है) दीपक मुंडी बोल रहा हूं ठीक है. ये जो मंदीप ने मारा है फिलिपिंस में, वो अपने भाई गोल्डी बराड़ ने मरवाया है. ये जो मन्नू और रूपा भाई का फेक एनकाउंटर करा है न, इसका बहुत जल्द बदला लिया जाएगा. इसका बदला ऐसा लिया जाएगा कि वो इतिहास के पन्ने में दर्ज हो जाएगा. जो हाल मूसावाला का हुआ, वही हाल इन सबका होगा."

Advertisement

29 मई को हुई थी मूसेवाला की हत्या

सिद्धू मूसेवाला की बात करें तो इसी साल 29 मई को उनकी हत्या की गई थी. उन पर 28 राउंड फायरिंग की गई थी और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. उनकी हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार का नाम सामने आया था. इस समय लॉरेंस बिश्नोई की गिरफ्तारी हो चुकी है और उसी के जरिए दूसरे आरोपियों तक पहुंचा जा रहा है. वैसे मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार भी सवालों के घेरे में आ गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »