झारखंड:  प्रेमी पर लुटाती रही लाखों रुपये, 5 लाख और मांगे, मना करने पर मां की कर दी हत्या

रांची में 50 वर्षीय नाहिदा परवीन की हत्या के मामले में उनकी नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी की भूमिका सामने आई है. पुलिस के अनुसार, बेटी ने मां से लिए 5 लाख रुपये प्रेमी को दिए थे. आगे पैसे न मिलने पर उसने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर मां की तकिए से दबाकर हत्या कर दी. शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया था. पुलिस ने शव निकलवाकर जांच शुरू की है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

Advertisement
मां से पैसे मांगकर प्रेमी को देती रही. (Photo: Representational) मां से पैसे मांगकर प्रेमी को देती रही. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • रांची,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:48 PM IST

झारखंड की राजधानी रांची में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 50 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में उसकी नाबालिग बेटी को हिरासत में लिया गया है, जबकि उसके कथित प्रेमी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, बेटी ने अपनी मां की हत्या पैसों के विवाद में प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर की.

Advertisement

मृतका की पहचान नाहिदा परवीन के रूप में हुई है, जो रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के मनीटोला इलाके की रहने वाली थीं. यह मामला 27 अप्रैल को सामने आया, जबकि हत्या 24 अप्रैल को की गई थी.

रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि 26 अप्रैल को मृतका के देवर ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में घटना को संदिग्ध बताया गया था. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और बिहार के गया जिले से दो लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें नाबालिग लड़की का कथित प्रेमी अरबाज खान भी शामिल है.

मां से 5 लाख मांगकर प्रेमी को दिए
पूछताछ के दौरान नाबालिग लड़की ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि वह अपनी मां से पैसे मांगती थी, लेकिन मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया था. लड़की अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी और उस पर काफी पैसा खर्च कर रही थी. पुलिस के मुताबिक, लड़की ने पहले ही अपने प्रेमी को 5 लाख रुपये दे दिए थे.

Advertisement

मां को मारकर दफना दिया
जब मां को इस बात की जानकारी हुई, तो उन्होंने आगे पैसे देने से मना कर दिया. इसके बाद लड़की ने अपने प्रेमी और उसके तीन दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची. 24 अप्रैल को सभी ने मिलकर नाहिदा परवीन की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी. हत्या के दो दिन बाद, 26 अप्रैल को शव को डोरंडा के एक कब्रिस्तान में दफना दिया गया.

पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकलवाया
मंगलवार को पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकलवाया. जांच में मृतका के गले पर चोट के निशान पाए गए. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान भेजा गया.
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »