पुलिसवाले से लूटपाट, सीने पर पिस्टल तानी, आखिर गिरफ्त में आया खूंखार अपराधी

पुलिस ने एक खूंखार अपराधी को पकड़ा, जिसने एक सिपाही की हत्या की कोशिश की थी. मारपीट कर गोलियां चलाई थीं. यह घटना 25 नवंबर की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
खूंखार अपराधी गिरफ्तार    फोटो: आजतक खूंखार अपराधी गिरफ्तार फोटो: आजतक

अरविंद ओझा / तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 29 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 2:18 PM IST
  • पुलिस ने पिस्टल और कारतूस किए बरामद
  • प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर भी चलाईं गोलियां

राजधानी नई दिल्ली के उत्तरी बाहरी जिले में स्पेशल स्टाफ ने उस खूंखार अपराधी को पकड़ लिया है, जिसने जहांगीरपुरी थाना के बीट कांस्टेबल के साथ मारपीट कर उससे लूटपाट की और पिस्टल तान दी. उसके बाद एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर गालियां चलाईं. 25 नवंबर को सिपाही अमरदीप इलाके में अपनी ड्यूटी कर रहा था, जहां दो लोग रास्ते में गाली गलौज करते जा रहे थे. 

Advertisement

सिपाही अमरदीप ने उनको रोका और अपना परिचय देते हुए गाली न देने को कहा. इतने में ही उनमें से एक ने पिस्टल निकाली और उसकी छाती पर तान कर ट्रिगर दबा दिया, लेकिन गोली नहीं चल पाई. फिर उन दोनों ने सिपाही अमरदीप के साथ लात घूंसों से मारपीट की. उसका पर्स भी लूट लिया और उसे जख्मी हालत में वही छोड़ गए. कुछ ही देर बाद उन्होंने एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस के बाहर गोलियां दागीं और फिर वहां से भाग गए. 

अमरदीप की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया. आज बाहरी उत्तरी जिले के स्पेशल स्टाफ ने तकनीकी मदद और गुप्त सूचना के आधार पर प्रमोद मुल्ला को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. जहां थाना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र के इलाके में प्रमोद के आने की सूचना मिली. जब प्रमोद मुल्ला को रोकने के लिए पुलिस ने इशारा किया तो उसने बेधड़क पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिया.

Advertisement

पुलिस ने अपने बचाव में भी फायर किया और प्रमोद के पैर में गोली लगी. उसे बमुश्किल काबू किया गया. प्रमोद मुल्ला स्वरूप नगर का रहने वाला है. पहले भी कई लूट, हत्या की कोशिश और अन्य संगीन मामलों में संलिप्त रहा है. मुठभेड़ के दौरान प्रमोद से एक पिस्टल, 4 राउंड ( 2 फायर किए हुए, 1 पिस्टल में फंसा हुआ और 1 जिंदा) और एक चोरी की बाइक बरामद हुई. इस मुठभेड़ में एक सिपाही को भी चोटे आई है. मामले में जांच जारी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »