प्लेबैक सिंगर की बेटी के साथ यौन शोषण, पादरी समेत चार लोगों पर आरोप

जानी-मानी प्लेबैक सिंगर ने किलपुक ऑल महिला पुलिस स्टेशन में अपनी बेटी के साथ हुए यौन उत्पीड़न के मामले में शिकायत दर्ज कराई है. खास बात है कि प्लेबैक सिंगर ने जिन लोगों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, उसमें एक पादरी भी शामिल है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

प्रमोद माधव

  • चेन्नई,
  • 14 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 8:31 AM IST
  • 15 साल की लड़की के साथ यौन शोषण
  • चाची समेत चार लोगों पर केस दर्ज

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. हैदराबाद की रहने वाली एक जानी-मानी प्लेबैक सिंगर ने किलपुक ऑल महिला पुलिस स्टेशन में अपनी बेटी के साथ हुए यौन उत्पीड़न के मामले में शिकायत दर्ज कराई है. खास बात है कि प्लेबैक सिंगर ने जिन लोगों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, उसमें एक पादरी भी शामिल है.

Advertisement

आरोप है कि 15 साल की लड़की अपनी चाची के साथ रह रही थी. उसकी चाची, चाचा और एक रिश्तेदार ने उसका यौन शोषण किया. लड़की ने यौन शोषण करने वालों में एक पादरी का नाम लिया है. लड़की का कहना है कि किलपुक के अलाइव चर्च का पादरी हेनरी भी उसका यौन शोषण करता था.

पीड़िता की मां ने कहा है कि 15 वर्षीय लड़की का पिछले आठ वर्षों में कई बार यौन शोषण किया गया था, जब से वह चेन्नई में अपनी चाची के साथ रह रही थी. पुलिस ने POCSO की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू की है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »