नोएडा: 500 से ज्यादा चेन स्नेचिंग, यूं खपाते थे लूट का माल... आखिरकार गिरफ्त में आया गैंग

नोएडा पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग के दो शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि ये बदमाश 2008 से स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहे थे. पुलिस ने बदमाशों से सोने की छह चेन, दो बाइक, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं.

Advertisement
चेन स्नेचिंग करने वाले बदमाश गिरफ्तार (फोटो-आजतक) चेन स्नेचिंग करने वाले बदमाश गिरफ्तार (फोटो-आजतक)

तनसीम हैदर

  • नोएडा ,
  • 09 जून 2022,
  • अपडेटेड 4:05 PM IST
  • अंतरराज्यीय गैंग के 2 शातिर चेन स्नेचर अरेस्ट
  • 2008 से दे रहे थे स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम

नोएडा के सेक्टर-24 में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गैंग के दो शातिर चेन स्नेचर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसके अलावा लूट का सोना खरीदने वाले सुनार को भी पुलिस दबोचने में कामयाब रही. मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पुलिस ने बताया कि ये शातिर बदमाश साल 2008 से चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहे थे. इस तरह पिछले 14 वर्षों में उन्होंने दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के इलाकों में लूट की करीब 500 घटनाओं को अंजाम दिया. पुलिस ने बदमाशों से सोने की छह चेन, दो बाइक, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस ने इनके द्वारा की गई घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज भी जारी किए, जिसके आधार पर गैंग का भंडाफोड़ किया गया.

Advertisement

पकड़े गए बदमाश सोनू भरत ने पुलिस को बताया कि वो लूटी हुई चेन को दिल्ली निवासी विनोद को बेचते थे. वो 28 से ₹30 हजार प्रति तोले के हिसाब से खरीदता था. लूटी हुई चेन का वजन करने के लिए वो अपने पास इलेक्ट्रॉनिक कांटा रखते थे, जिससे आपस में इनके बीच कोई विवाद न हो. आरोपी ने बताया कि 2008 से इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.

पुलिस का कहना है कि ये बदमाश एक राज्य से दूसरे राज्य में आने जाने के लिए दो नंबर प्लेट रखते थे, जिससे पुलिस को चकमा दे सकें. नोएडा पुलिस लगातार कई महीने से उनकी तलाश कर रही थी. सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस टीम इस गैंग तक पहुंची. मुखबिर की सूचना पर पुलिस को पता चला कि ये शातिर बदमाश नोएडा के थाना 24 क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं. चेकिंग के दौरान उन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन बदनाश पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे. पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों के पैरों में गोली लगी और दोनों जमीन पर गिर गए. पुलिस ने उनके पास से लूटी हुई 6 चेन, 2 अवैध हथियार, घटना में इस्तेमाल जाने वाली पल्सर बाइक और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया. 

Advertisement

पुलिस की पूछताछ में यह भी जानकारी सामने आई कि सोनू का करीब 10 तोला सोना मुथूट फाइनेंस में जमा है. पुलिस ने उसे सीज कर दिया है. पुलिस आलाधिकरियों की तरफ से गैंग को पकड़ने वाली टीम को 25 हजार रुपये  का इनाम घोषित किया गया है. विनोद नाम के सुनार को भी गिरफ्तार किया, जो उनसे लूट का सोना खरीदता था. 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »