बेंगलुरु में नारकोटिक्स सिंडिकेट ध्वस्त, 11 करोड़ की ड्रग्स बरामद, 15 तस्कर गिरफ्तार

बेंगलुरु में नारकोटिक्स के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें तीन विदेशी नागरिक शामिल हैं. हाइड्रोपोनिक गांजा, MDMA, कोकीन और LSD समेत करीब 11 करोड़ रुपए की ड्रग्स ज़ब्त की गई. आरोपी कॉलेज छात्रों और आईटी कर्मचारियों को ड्रग्स सप्लाई करते थे.

Advertisement
कॉलेज के छात्रों और आईटी कर्मचारियों को ड्रग्स सप्लाई किया करते थे. (Photo: Representational) कॉलेज के छात्रों और आईटी कर्मचारियों को ड्रग्स सप्लाई किया करते थे. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • बेंगलुरु,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:07 PM IST

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. संयुक्त ऑपरेशन में तीन विदेशी नागरिकों समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ बरामद किए हैं.

जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई खास इनपुट के आधार पर की गई. नारकोटिक्स कंट्रोल विंग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की है. ये कार्रवाई अमृतहल्ली, हेब्बागोडी, जेबी नगर, शेषाद्रिपुरम, महालक्ष्मी लेआउट और गोविंदपुरा थाना क्षेत्रों में की गई. 

Advertisement

NDPS एक्ट के तहत दर्ज मामलों की जांच के दौरान पता चला कि इन इलाकों में हाइड्रोपोनिक गांजा, MDMA, कोकीन, LSD पिल्स, LSD स्ट्रिप्स, हशीश ऑयल और गांजा धड़ल्ले से बेची जा रही है. छापेमारी में 15 लोगों को पकड़ा गया, जिनमें तीन विदेशी नागरिक और 12 दूसरे राज्यों के लोग हैं. 

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे जल्दी पैसा कमाने के लालच में ड्रग तस्करी में शामिल हुए. वे विदेशी और घरेलू सप्लायर्स से नशीले पदार्थ खरीदकर आम लोगों, कॉलेज छात्रों और IT/BT कर्मचारियों को सप्लाई करते थे. पुलिस ने बड़ी संख्या में प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किया है.

पुलिस के मुताबिक, ज़ब्त किए गए सामान में 9 किलो 460 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा, 5 किलो 677 ग्राम MDMA, 34 किलो गांजा, 131 ग्राम कोकीन, 462 मिलीलीटर हशीश ऑयल, 29 LSD गोलियां और 27 ग्राम LSD स्ट्रिप्स शामिल हैं. एक कार, बाइक और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए. 

Advertisement

इसके साथ ही 24 हजार 500 रुपए नकद भी जब्त किए गए. पुलिस का कहना है कि जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत 10.59 करोड़ रुपए आंकी गई है, जबकि इसकी बाजार कीमत करीब 21.50 करोड़ रुपए बताई जा रही है. पुलिस विदेशी और घेरलू ड्रग सप्लायर्स की तलाश में जुट गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »