UP: अमीरों के घर मिले गरीबों के गायब 5 बच्चे, ऐसे काम करता था रैकेट

अलीगढ़ पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है, जो गाजियाबाद और अलीगढ़ से सड़क किनारे झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब परिवारों के बच्चे चुराकर अमीर घरों में उनको बेच दिया करते थे.

Advertisement
बच्चों की बरामदगी की खबर के बाद थाने पहुंचीं महिलाएं बच्चों की बरामदगी की खबर के बाद थाने पहुंचीं महिलाएं

शिवम सारस्वत / तनसीम हैदर

  • अलीगढ़/दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 11:42 AM IST
  • गरीबों के अचानक गायब हो रहे बच्चे मिले अमीरों के घर
  • 50 हजार से लाखों रुपये में होता था सौदा

अलीगढ़ पुलिस ने बच्चों को चोरी कर बेचने के एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है. पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है, जो गाजियाबाद और अलीगढ़ से सड़क किनारे झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब परिवारों के बच्चे चुराकर अमीर घरों में उनको बेच दिया करते थे. 

पुलिस ने कुछ मासूम बच्चों को भी बरामद किया है. पुलिस ने 16 बेचने व खरीदने व मध्यस्थता करने वाले अपराधियों को हिरासत में लिया है, जिन्हें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं और 5 बच्चे भी बरामद किए हैं. बरामद बच्चों में गाजियाबाद के दो व अलीगढ़ के तीन बच्चे हैं. बाकी बच्चों की तलाश जारी है.

Advertisement

ऐसे काम करता था रैकेट

दरअसल, अलीगढ़ में पिछले कुछ महीनों में सड़क किनारे रहने वाले गरीब परिवारों के बच्चे चोरी होने की सूचनाएं पुलिस को मिल रही थी. यह लोग थे, जो कूड़ा बीनने, नट जाति के या इसी तरह के अन्य थे. इन लोगों के बच्चे लगातार गायब हो रहे थे. बच्चा चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई थी.

इसके बाद एसएसपी अलीगढ़ ने ऑपरेशन खुशी अभियान चलाया, जिसमें पुलिस की कुछ टीम इस मामले के खुलासे के लिए लगाई गई थी. पुलिस ने ऐसे ही एक रैकेट का पर्दाफाश किया है और कुछ बच्चा चोरों को गिरफ्तार किया है. यह लोग बच्चा चुराकर, जिनके बच्चे नहीं होते थे, उन परिवारों में इन मासूमों को बेच दिया करते थे.

इसके एवज में 50 हजार से कई लाख तक की रकम ली जाती थी. पुलिस ने इन बदमाशों की निशानदेही पर कुछ बच्चों को भी बरामद किया है और बच्चा खरीदने वाले कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया है. पुलिस पूरे नेटवर्क के बारे में और जानकारी कर रही है.

Advertisement

बच्चा चोरी के मामले के खुलासे की जानकारी होने के बाद अलीगढ़ में जिन गरीब महिलाओं के बच्चे चोरी हुए थे, वह भी थाना महुआ खेड़ा पहुंच गईं. महिलाओं ने बताया कि हमारे पास एक गाड़ी आई, उन्होंने हमें धमकाया और फिर हमारे घर वाले को उठा कर ले जा रहे थे, हम पूरी रात जागे, सुबह पता चला कि बच्चा गायब है.

अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि पुलिस ने एक ही रात में चले ऑपरेशन में 5 बच्चे बरामद किए हैं, यह बच्चे पिछले 7 माह के अंदर विभिन्न जनपदों से चोरी किए गए थे. यह अक्सर रात में बच्चों को चुराकर कुछ महिलाओं को बेचा करते थे, फिर ये महिलाएं निसंतान दंपति को बच्चे बेच देती थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »