Odisha: दो बच्चों की मां की संदिग्ध मौत, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

ओडिशा के गंजम जिले में एक 28 वर्षीय विवाहित महिला अपने घर में मृत पाई गई. ये घटना सोमवार को बडागडा थाना क्षेत्र में हुई. मृतका की पहचान आरती दहुरी के रूप में हुई है, जिसकी छह साल की बेटी और पांच महीने का भी बेटा है.

Advertisement
ओडिशा के गंजम जिले में एक 28 वर्षीय विवाहित महिला अपने घर में मृत पाई गई. ओडिशा के गंजम जिले में एक 28 वर्षीय विवाहित महिला अपने घर में मृत पाई गई.

aajtak.in

  • बरहामपुर,
  • 09 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 4:56 PM IST

ओडिशा के गंजम जिले में एक 28 वर्षीय विवाहित महिला अपने घर में मृत पाई गई. ये घटना सोमवार को बडागडा थाना क्षेत्र में हुई. मृतका की पहचान आरती दहुरी के रूप में हुई है, जिसकी छह साल की बेटी और पांच महीने का भी बेटा है. मृतक महिला के पिता ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दिया है. 

Advertisement

मृतिका के पिता देबराज नाहक ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसे पीट-पीटकर मार डाला है. उन्होंने कहा, "पिछले कुछ महीनों से उन दोनों के बीच आपस में झगड़ा चल रहा था. पति को संदेह था कि उस पत्नी का किसी दूसरे पुरुष के साथ विवाहेतर संबंध है. यही वजह है कि वो अक्सर उसके साथ मारपीट किया करता था. हमें संदेह है कि उसके पति ने ही उसकी हत्या की होगी."

पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. इस मामले की जांच की जा रही है. पूछताछ में आरती के पति राजू दहुरी ने दावा किया कि उसने जहर खाकर आत्महत्या की है. महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया गया है.

Advertisement

पुलिस का कहना है कि मृतक महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. इस मामले की विभिन्न एंगल से जांच की जा रही है. मृतका के पति और पिता से भी पूछताछ की जा रही है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. बताते चलें कि आपसी संबंधों में शक की वजह से इस तरह की वारदातें अक्सर सामने आती रहती हैं.

इसी साल फरवरी में ओडिशा के नयागढ़ जिले के कोमांडा गांव में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई थी. यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या कर शव को घर में दफना दिया था. इस मामले में मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और घर को खोदकर शव बरामद किया था. 'दृश्यम' फिल्म जैसी इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई थी. 

दरअसल, कोमांडा गांव में 20 दिन पहले एक व्यक्ति लापता हो गया था. इस मामले में उसके पिता ने पुलिस से शिकायत की थी. इसमें युवक के पिता ने कहा था कि उनके बेटे की हत्या कर दी गई है. हत्या का आरोप युवक की पत्नी पर लगाया था. उन्होंने कहा था कि बेटे की हत्या कर शव को घर में दफना दिया गया है. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी. 

Advertisement

पुलिस घर पर पहुंची और शव की तलाश में खोदना शुरू कर दिया. घर में पुलिस को युवक का शव मिल गया. मृतक की पहचान प्रकाश नायक के रूप में हुई. इसके बाद पुलिस ने प्रकाश की पत्नी, पत्नी के प्रेमी और उसकी मां को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. इस घटना को लेकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस जांच में आपसी विवाद की बात सामने आई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »