मुंबईः सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने का आरोप, गिरफ्तार हुआ डॉक्टर

मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में एक चिकित्सक को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है (फोटो- आजतक) पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है (फोटो- आजतक)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 16 मई 2019,
  • अपडेटेड 4:41 PM IST

मुंबई पुलिस ने बुधवार को डॉक्टर सुनील कुमार निषाद (38) को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के लिए गिरफ्तार किया. यह शिकायत शनिवार को उनके पड़ोसी ने दर्ज कराई थी. कहा था कि वह पोस्ट के जरिए भावनाएं भड़का रहे हैं. जब उन्हें ऐसी पोस्ट करने से मना किया गया तो उन्होंने इनकार करते हुए पुलिस के पास जाने को कहा.

Advertisement

डॉ. निषाद की गुरुवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेशी होगी. एक एफआइआर उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में आईपीसी की धारा 295 (ए) के तहत दर्ज किया गया है.

शिकायत दर्ज होने के बाद से से पुलिस डॉ. सुनील कुमार को खोज रही थी. आखिरकार मुंबई यूनिवर्सिटी के फोर्ट कैंपस से उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया. डॉ. सुनील कुमार निषाद के फेसबुक अकाउंट के कवर पेज पर उन्होंने ईवीएम बैन करने से जुड़ी फोटो लगाई है. फेसबुक पर उन्होंने खुद को बामसेफ काडर से जुड़ा बताया है.

अपनी पुलिस शिकायत में रविंद्र तिवारी ने कहा है कि पिछले कुछ समय से डॉ. सुनील कुमार निषाद एक खास जाति और समुदाय के लिए आपत्तिजनक पोस्ट कर रहे थे. जिसके बाद पुलिस के पास जाकर लिखित में शिकायत की. फेसबुक पोस्ट पढ़ने के बाद धार्मिक भावनाएं आहत हो गई.

Advertisement

अपनी शिकायत में तिवारी ने कहा कि उन्हें अपने एक दोस्त की मदद से डॉ. निषाद के दुर्भावना फैलाने वाली फेसबुक पोस्ट के बारे में जानकारी मिली थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »