चेन्नई: यू ट्यूब पर चैनल चलाने वाले 3 गिरफ्तार, ‘सेक्स टॉक’ का वीडियो किया था अपलोड

चेन्नई पुलिस ने चैनल संचालक दिनेश, वीजे असेन बादशाह और वीडियो पत्रकार अजय बाबू को सार्वजनिक तौर पर अश्लीलता फैलाने और यौन उत्पीड़न की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रमोद माधव

  • चेन्नई,
  • 13 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 2:27 PM IST
  • यू ट्यूब पर एडल्ट कटेंट
  • पत्रकार समेत 3 लोग गिरफ्तार
  • रेडियो जॉकी और चैनल मालिक पर केस

तमिल यू ट्यूब चैनल चलाने वाले तीन लोगों को ग्रेटर चेन्नई पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ‘चेन्नई टॉक्स’ के नाम से इस यू ट्यूब चैनल पर ऐसा वीडियो अपलोड किया गया जिसमें एक महिला इंटरकोर्स के बारे में बात करते सुनाई देती है.  

वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की ये कार्रवाई की. वीडियो में देखा जा सकता है कि जब महिला इंटरकोर्स के बारे में बात कर रही है तो वीजे (वीडियो जॉकी) वो सुनकर हंसता है.    

Advertisement

वीडियो में दिखाई देने वाली महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि शो स्क्रिप्टेड था. साथ ही चैनल की ओर से उससे वादा किया गया था कि वीडियो पर जो कमेंट आएंगे, उन्हें मॉनिटर किया जाएगा. महिला ने शिकायत में कहा कि वो ये देखकर हैरान रह गईं कि वीडियो अन्य यू ट्यूब चैनलों पर भी चलने लगा और अज्ञात लोगों ने उसे सोशल मीडिया पर अपशब्द कहना शुरू कर दिया.  

देखें- आजतक LIVE TV

चैनल संचालक दिनेश, वीजे असेन बादशाह और वीडियो पत्रकार अजय बाबू को सार्वजनिक तौर पर अश्लीलता फैलाने और यौन उत्पीड़न की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है. 

 

शास्त्री नगर पुलिस के मुताबिक उसे सूचना मिली थी कि चैनल से जुड़े लोग बसंत नगर बीच पर लोगों से असुविधाजनक सवाल पूछ रहे हैं. 

Advertisement

पुलिस ने आरोपियों से उपकरण जब्त करने के साथ केस दर्ज किया. उन पर तमिलनाडु प्रोहिबिशन ऑफ वीमेन हैरेसमेंट एक्ट की धारा 4 और IPC की 354(b), 294(b), 509, 506(ii) धाराएं लगाई गई हैं.   

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »