सेक्स स्लेव को कंटेनर में बंधक बनाने वाले सीरियल किलर की खौफनाक कहानी

उसकी किस्मत अच्छी थी कि वो एक खौफनाक सीरियल किलर के चंगुल में फंसने के बावजूद बाल-बाल बच गई. वरना वो अपने होनेवाले कातिल का आठवां शिकार होती. जी हां, कहानी है अमेरिका के साउथ कैरोलीना की, जहां एक रिस्की ऑपरेशन में पुलिस ने कंटेनर में छुपाई गई लड़की को रेस्क्यू किया.

Advertisement
अमेरिका के साउथ कैरोलीना की घटना अमेरिका के साउथ कैरोलीना की घटना

मुकेश कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 13 जून 2017,
  • अपडेटेड 3:30 PM IST

उसकी किस्मत अच्छी थी कि वो एक खौफनाक सीरियल किलर के चंगुल में फंसने के बावजूद बाल-बाल बच गई. वरना वो अपने होनेवाले कातिल का आठवां शिकार होती. जी हां, कहानी है अमेरिका के साउथ कैरोलीना की, जहां एक रिस्की ऑपरेशन में पुलिस ने कंटेनर में छुपाई गई लड़की को रेस्क्यू किया.

उस कातिल ने इस लड़की को बंधक बनाया था, वहीं उसके ब्वॉयफ्रेंड का क़त्ल कर चुका था. एक रिहायशी इलाके के करीब अमेरिकी पुलिस का ऑपरेशन मुश्किल था. इलेक्ट्रिक कटर से गुड्स कंटेनर का दीवार काटने की कोशिश. इस सफल कोशिश में कामयाबी और फिर घुप्प अंधेरे में पुलिस अंदर घुसती है.

Advertisement

इसके बाद जो तस्वीरें नज़र आती हैं, तो आम आदमी तो क्या किसी पुलिसवाले के पैरों तले ज़मीन खिसका देने के लिए काफ़ी है. कंटेनर के बिल्कुल आख़िरी छोर पर एक लड़की ज़जीरों के सहारे बंधी मिलती है. कुछ ऐसे बंधी है कि उसका उठ कर खड़ा होना तो दूर, वो कंटेनर की दीवार से अपनी गर्दन तक नहीं हटा सकती.

लोहे की ज़ंजीरों से किसी इंसान को यूं बांध कर रखने के किसी वाकये के बारे में सोचना भी मुश्किल लगता है. लेकिन साउथ केरोलिना में एक सीरियल किलर के हत्थे चढ़ी कैला ब्राउन नाम की इस लड़की के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. शुक्र इस बात का है कि पुलिसवालों को वक्त रहते ब्राउन को बंधक बनाए जाने का पता चल गया.

पुलिसवालों ने उसे रेस्क्यू कर लिया, वरना शायद वो भी खुद को बंधक बनानेवाले शख्स के हाथों मारी जाती. सीरियल किलिंग के साथ-साथ ब्राउन को बंधक बनाने के इल्ज़ाम में अमेरिकी पुलिस ने टोड खोलेप नाम के एक शख्स को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के साथ-साथ ये वीडियो रिलीज किया है.

Advertisement

दरअसल, कैला ब्राउन और उसका ब्वॉय फ्रेंड चार्ली कार्पर पिछले साल रहस्यमयी तरीक़े से गायब हो गए थे. इसके बाद पुलिस ने छानबीन करते हुए कार्पर की हत्या के इल्ज़ाम में टोड को गिरफ्तार किया और उसी की निशानदेही पर कैला ब्राउन करी बरामदगी हुई. इस समय कैला की हालत स्थिर बताई जा रही है.

चार्ली कार्पर नाम के लड़के के क़त्ल के इल्ज़ाम में टोड खोलेप को गिरफ्तार करने के बाद अमेरिकी पुलिस को पता चला कि वो अब तक करीब सात लोगों की जान ले चुका एक है. अब तमाम सुबूतों को गवाहों के मद्देनज़र ने अमेरिकी अदालत ने उसे ताउम्र क़ैद की सज़ा सुना दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »