राम रहीम ने जेल से लिखा खत, कहा- हमेशा मैं ही रहूंगा डेरे का प्रमुख

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने कहा कि हमेशा मैं ही रहूंगा डेरे का प्रमुख. रेप और हत्या के मामलों में सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम ने जेल से अपनी मां और डेरा के श्रद्धालुओं को ये चिट्ठी लिखी है.

Advertisement
गुरमीत राम रहीम (फाइल फोटो) गुरमीत राम रहीम (फाइल फोटो)

सतेंदर चौहान

  • चंडीगढ़,
  • 28 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 10:06 PM IST

  • रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है राम रहीम
  • जेल से अपनी मां और डेरा के श्रद्धालुओं को लिखी चिट्ठी

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने रोहतक की सुनारिया जेल से खत लिखा है. राम रहीम ने कहा, हमेशा मैं ही रहूंगा डेरे का प्रमुख. रेप और हत्या के मामलों में सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम ने जेल से अपनी मां और डेरा के श्रद्धालुओं को ये चिट्ठी लिखी है. अपने खत में उसने साफ कर दिया है कि वो ही हमेशा डेरे का गुरु रहने वाला है और डेरे का मैनेजमेंट और उसका परिवार सिर्फ कामकाज संभालने के लिए ही काम करेगा.

Advertisement

अपने खत के आखिरी पंक्ति में राम रहीम ने लिखा है कि हम ताउम्र अपने श्रद्धालुओं का ख्याल एक गुरु की तरह करते रहेंगे. जिस तरह से चिट्ठी में बार-बार गुरमीत राम रहीम ने अपने परिवार के लोगों का नाम लेकर और डेरे के अनुयायियों से गुटबाजी न करने की बात की है और अंत में ये साफ कर दिया है कि वो ताउम्र बतौर डेरे का गुरु होने के नाते अपने श्रद्धालुओं का ख्याल रखेगा उससे साफ है कि ये चिट्ठी गुरमीत राम रहीम ने अपने श्रद्धालुओं, अपने परिवार के लोगों और मैनेजमेंट और ट्रस्ट से जुड़े लोगों को यही बात साफ करने के लिए ही लिखी है.

ये भी पढ़ें-

गुरमीत राम रहीम रोहतक की जेल में 25 अगस्त 2017 से बंद है. सीबीआई की विशेष अदालत ने राम रहीम को दुष्कर्म मामले में 20 साल की सजा सुनाई थी. इसके बाद उसे पत्रकार हत्या के मामले में भी उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी.

Advertisement

ये भी पढ़ें-

हालांकि, राम रहीम जेल से बाहर आने की कोशिश करता रहता है. वह परोल की अर्जी भी लगा चुका है, लेकिन हरियाणा सरकार ने उसकी इस अर्जी को खारिज कर दिया था. अब तक तीन बार उसकी परोल की अर्जी खारिज हो चुकी है. आखिरी उसने अपनी मां की बीमारी का हवाला देकर परोल मांगी थी. साथ ही इमरजेंसी परोल मांगी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »