Corona Cases: घटने लगे कोरोना के मामले और मौतों के आंकड़े, लेकिन इन देशों में हालात बुरे

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 28 फरवरी से 6 मार्च के बीच दुनियाभर में मिले कोरोना के केसाें और मौतों पर आधारित एक साप्ताहिक रिपोर्ट जारी की है. अच्छी बात यह है कि पिछले साप्ताहिक रिपोर्ट की तुलना की जाए तो इस बार कोविड के केसों और मौतों में कमी देखने को मिली है.

Advertisement
अफ्रीका में डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय कार्यालय की चीफ मत्शिदिसो मोएती ने कांगो के एक गांव का दौरा किया. ( फोटो एपी) अफ्रीका में डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय कार्यालय की चीफ मत्शिदिसो मोएती ने कांगो के एक गांव का दौरा किया. ( फोटो एपी)

स्नेहा मोरदानी

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 6:14 PM IST
  • डब्ल्यूएचओ ने जारी की कोराेना की साप्ताहिक वैश्विक रिपोर्ट
  • पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र को छोड़कर हर जगह तेजी से सुधर रहे हालात

दुनियाभर में कोविड के नए केसों और मौतों में कमी देखने को मिल रही है. हाल में जारी  के मुताबिक 28 फरवरी से 6 मार्च 2022 के बीच कोविड-19 के नए मामलों में 5 फीसदी और मौतों की संख्या में 8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है.

डब्ल्यूएचओ के छह कार्य क्षेत्रों में 1 करोड़ से ज्यादा नए मामले और 52,000 से अधिक नई मौतें दर्ज की गईं जबकि वैश्विक स्तर पर 43.30 करोड़ से ज्यादा लोग कोविड से संक्रमित हुए जबकि 59 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जो पिछली साप्ताहिक रिपोर्ट के मुकाबले कम है.

Advertisement

अफ्रीका में तेजी से कम हुए केस

रिपोर्ट के मुताबिक अगर क्षेत्रीय स्तर पर कोविड के प्रकोप की बात करें तो पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में नए साप्ताहिक मामलों में 46% की बढ़ोतरी देखने को मिली है जबकि अन्य सभी क्षेत्रों में कमी दर्ज की गई है. इसी तरह मौतों की संख्या पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में 29% और पूर्वी भूमध्यसागरीय क्षेत्रों में 2% बढ़ गई है जबकि अफ्रीका में 39%, यूरोप में 15%, अमेरिका में 9% और दक्षिण-पूर्व एशिया 3% की कमी देखने को मिली है.

यहां तेजी से हुईं मौतें, केस भी बढ़े

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक एक हफ्ते में पश्चिमी प्रशांत क्षेत्रों में तेजी से कोविड के मामले सामने आए और लोगों की संक्रमण से जान भी गई. इस क्षेत्र में मंगोलिया, चीन, ऑस्ट्रेलिया, कम्बोडिया, फिज़ी, जापान, मलेशिया, लाओस, फिलीपींस, न्यूजीलैंड, सोलोमन द्वीप, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, पलाऊ, वियतनाम, पापुआ न्यू गिनी जैसे देश आते हैं.

Advertisement

इस हफ्ते कोरिया में सबसे ज्यादा केस मिले

डब्ल्यूएचओ की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार इस हफ्ते कोरिया गणराज्य में सबसे ज्यादा 14,61, 431 नए मामले मिले. पिछली साप्ताहिक रिपोर्ट के मुकाबले यहां 42 फीसदी केस बढ़ गए हैं. इसके बाद वियतनाम में 112 फीसदी बढ़त के साथ 10,13,343 केस और जापान में 4 फीसदी बढ़त के साथ  4,52,​763 नए मामले मिले हैं. वहीं जर्मनी  में 11,08,23 केस और रूसी संघ में 6,50,540 मिले हैं, जो पिछले बार की आपेक्षा कम हैं.

इस हफ्ते अमेरिका में सबसे ज्यादा मौतें

डब्ल्यूएचओ की अनुसार इस हफ्ते सबसे ज्यादा 10 579 नई मौतें अमेरिका में हुई हैं. इसके बाद रूसी संघ में 5,354, ब्राजील में 3,865 और जापान 1,519 नई मौतें हुई हैं. इन सभी देशों में पिछली साप्ताहिक रिपोर्ट के मुकाबले मौतों का प्रतिशत कम हुआ है. हालांकि इंडोनेशिया नई मौतों 23% का इजाफा हुआ है, यहां 2,099 लोगों की जान चली गई.

ओमिक्रोन वैरिएंट ने सबसे ज्यादा किया संक्रमित

4 फरवरी से 5 मार्च 2022 के बीच जुटाए गए सैंपलों के अध्ययन से पता चला कि 99.7% सैंपल में कोरोना का ओमिक्रोन वैरिएंट पाया गया जबकि महज 0.1 फीसदी में ही डेल्टा का वैरिएंट मिला यानी ओमिक्रोन डेल्टा वैरिएंट के मुकाबले दुनिया में काफी तेजी से फैला.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »