MP: भगवान भरोसे हटाए गए कोरोना प्रतिबंध, बोले मध्य प्रदेश के CM शिवराज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने खुलासा करते हुए कहा है कि प्रदेश में सभी कोरोना प्रतिबंध भगवान भरोसे हटाए गए हैं. सीएम यहां दमोह में आयोजित एक धार्मिक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. 

Advertisement
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान.  (Photo: File) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान. (Photo: File)

शांतनु भारत

  • दमोह,
  • 23 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 8:21 AM IST
  • मध्य प्रदेश में हटा दिए गए हैं तमाम प्रतिबंध
  • दमोह में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे सीएम

कोविड की तीसरी लहर का प्रकोप अभी भी बरकरार है, लेकिन मध्य प्रदेश में तमाम प्रतिबंध हटा दिए गए हैं. इसकी वजह सूबे में कोरोना के नए मामलों में कमी बताई जा रही है. इस बीच सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj singh) ने बड़ा खुलासा करते हुए माना है कि तमाम प्रतिबंधों को भगवान भरोसे हटाया गया है. ये केवल मध्य प्रदेश में ही हुआ है.

Advertisement

मुख्यमंत्री दमोह जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे. यहां महा महोत्सव में प्रख्यात जैन संत आचार्य विद्यासागर महाराज की मौजूदगी में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सार्वजनिक मंच से कहा कि कुंडलपुर में बड़ा आयोजन होना था, जिसे लेकर चिंता थी, लेकिन सरकार ने निर्णय लिया कि अब कोविड को भगवान के ऊपर छोड़ देना चाहिए.

'प्रदेश में किए गए थे कोविड बचाव के पर्याप्त इंतजाम'

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि सरकार ने देश से अलग ये निर्णय लिया है और प्रतिबंधों को खत्म कर दिया. सीएम ने ये भी माना कि सूबे में कोविड के इक्का दुक्का मामले सामने आ रहे हैं. प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जो इंतज़ाम किए गए थे, वो पर्याप्त हैं, लेकिन अस्पताल खाली पड़े हैं. सीएम ने ये भी कहा कि सर्दी, जुकाम और कोरोना खत्म होने की ओर है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »