कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, देश में 24 घंटे में 2.34 लाख नए केस 1341 लोगों ने गंवाई जान

पिछले 24 घंटों में कोरोना के  2,34,692 नए मामले सामने आए हैं और 1341 लोगों की मौत हुई है. नए रिपोर्ट किए गए मामलों में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक सबसे आगे है.

Advertisement
देश में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है.(फाइल फोटो) देश में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है.(फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 11:56 AM IST
  • महाराष्ट्र, यूपी, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में सबसे ज्यादा केस
  • बीते 24 घंटे में 1341 मौतें
  • महाराष्ट्र से 27.15 प्रतिशत नए मामले

देश में कोरोना का कहर जारी है. रोजाना कोरोना के रिपोर्ट किए जा रहे आंकड़े और ज्यादा डरावने होते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना के  2,34,692 नए मामले सामने आए हैं और 1341 लोगों की मौत हुई है. नए रिपोर्ट किए गए मामलों में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक सबसे आगे है.

महाराष्ट्र, में सबसे ज्यादा 63729 नए मामले सामने आए हैं और उत्तर प्रदेश में 27360 नए केस. दिल्ली में 19486 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं. जबकि छत्तीसगढ़ में 14912 नए मामले और कर्नाटक में 14859 नए मामले सामने आए हैं. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट किए गए हैं.

Advertisement

कुल नए मामलों में से 59.79 प्रतिशत मामले इन पांच राज्यों से ही हैं. अकेले महाराष्ट्र से 27.15 प्रतिशत नए मामले सामने आए हैं. सबसे ज्यादा नई मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं जहां 398 लोगों की जान गई है जबकि दिल्ली में 141 लोगों ने दम तोड़ा है.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में 1,23,354 लोग ठीक हुए हैं जबकि 1341 लोगों की मौत हुई है.

  • कुल मामले - 1,45,26,609
  • अबतक ठीक हुए-  1,26,71,220
  • एक्टिव केस-  16,79,740  
  • कुल मौत का आंकड़ा- 1,75,649
  • कुल वैक्सीनेशन-  11,99,37,641

केजरीवाल आज करेंगे समीक्षा बैठक

कोरोना वायरस महामारी पर चर्चा को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 1 बजे समीक्षा बैठक करेंगे. इस बैठक में कोरोना के नोडल मंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन और अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे. इससे पहले आज सुबह अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा था, करोना के चलते आज और कल दिल्ली में कर्फ़्यू है. कृपया इसका पालन करें. हम सबको मिलके करोना को हराना है.

Advertisement

ओडिशा के मुख्यमंत्री का पीएम मोदी को पत्र

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. उन्होंने कोरोना संकट के बीच कुछ कदम उठाने के सुझाव दिए हैं. पत्र में उन्होंने लिखा है कि वैक्सीन सरकारी सप्लाई के अलावा ओपन मार्केट में भी मुहैया कराई जाए जिससे इच्छुक लोगों को भी वैक्सीन की डोज आसानी से मिल सके. उन्होंने लिखा कि हमें वैक्सीन को लेकर काफी डिमांड है लेकिन केवल सरकारी सप्लाई के चलते हर किसी को वैक्सीन नहीं मिल पा रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »