कोरोना रिटर्न्स: भारत में मिला डबल म्यूटेंट वेरिएंट, बीड में लॉकडाउन, कुंभ में सख्ती बढ़ी

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में फिर कई इलाकों में सख्ती बढ़ाने का फैसला लिया गया है. भारत सरकार के मुताबिक, देश में कोरोना के डबल म्यूटेंट वेरिएंट भी पाए गए हैं.

Advertisement
देश में फिर बढ़ा कोरोना वायरस का खतरा (फाइल फोटो: PTI) देश में फिर बढ़ा कोरोना वायरस का खतरा (फाइल फोटो: PTI)

मिलन शर्मा / दिव्येश सिंह

  • नई दिल्ली/मुंबई,
  • 24 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 6:59 PM IST
  • देश में कोरोना वायरस के मामलों में जबरदस्त बढ़ोतरी
  • कोरोना का यूके-अफ्रीका-ब्राजील वेरिएंट भी देश में मिला
  • कई राज्यों में सख्ती बढ़ाने का फैसला लिया गया

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. पिछले करीब एक हफ्ते से हर रोज 40 हजार के करीब नए केस रिकॉर्ड किए जा रहे हैं. तो वहीं होली जैसे त्योहार को देखते हुए बाजारों में भीड़ इकट्ठा होने का भी खतरा बना हुआ है. इन सभी हलचलों के बीच देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट मिले हैं, जिसने सरकार की चिंता बढ़ाई है. साथ ही अब कई राज्यों ने सख्ती बढ़ा दी है, लॉकडाउन से लेकर नई गाइडलाइन्स पर फैसले लिए जा रहे हैं.

Advertisement

कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच बुधवार को देश में क्या अहम फैसले लिए गए हैं, एक नज़र डाल लीजिए...

देश में मिले नए कोरोना वेरिएंट के मामले
भारत में कोरोना वायरस के डबल म्यूटेंट वेरिएंट के मामले बढ़ गए हैं. भारत सरकार ने जानकारी दी है कि देश में 771 ऐसे मामले मिले हैं, जो कोरोना वायरस का नए वेरिएंट से जुड़े हैं. इनमें 736 केस यूके के कोरोना वैरियंट, 34 केस साउथ अफ्रीका के वेरिएंट, एक मामला ब्राजीलियन वेरिएंट का पाया गया है. महाराष्ट्र, केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी कोरोना वायरस के नए वैरियंट के केस मिले हैं. अब केंद्र सरकार ने इसके बाद राज्य सरकारों से सख्ती बढ़ाने को कहा है. 

हालांकि हेल्थ मिनिस्ट्री का कहना है कि अभी तक के आंकड़ों से यह स्पष्ट नहीं हुआ कि देश में कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण और वायरस के नए वैरिएंट के बीच कोई संबंध भी है. बताया जा रहा है कि यह वैरिएंट शरीर के इम्यून सिस्टम यानी प्रतिरक्षा तंत्र से बचकर संक्रमण को बढ़ाता है.

Advertisement

उत्तराखंड के कुंभ के लिए अब टेस्ट जरूरी
अगर आपको उत्तराखंड में जारी कुंभ में शामिल होना है, तो अब कोरोना निगेटिव होना जरूरी है. उत्तराखंड हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि कुंभ में शामिल होने वाले सभी लोगों को RT-PCR टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी. बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड की सरकार ने नियमों में कुछ ढील दी थी, लेकिन अब हाईकोर्ट ने फिर सख्ती बढ़ा दी है.

महाराष्ट्र के बीड में फुल लॉकडाउन
कोरोना वायरस की नई लहर का एपिसेंटर महाराष्ट्र बनकर उभरा है. ऐसे में राज्य सरकार सख्त फैसले ले रही है. बुधवार को महाराष्ट्र के बीड जिले में संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया गया. जिले में ये लॉकडाउन 26 मार्च से लेकर 4 अप्रैल तक रहेगा. बीते एक हफ्ते में लगातार मामलों में बढ़ोतरी हुई है और आगे होली का त्योहार है, ऐसे में ये सख्त फैसला लिया गया है. 

केंद्र ने राज्यों को दी सख्ती बढ़ाने की छूट
कोरोना वायरस के फिर से बढ़ती रफ्तार के बीच केंद्र सरकार ने फिर राज्य सरकारों से संपर्क साधा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी ने राज्यों को चिट्ठी लिखी है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अगर राज्य सरकारें लोकल स्तर पर सख्ती बढ़ाना चाहें, तो वह इसपर विचार कर सकती हैं.

यानी राज्य सरकारें अब होली, शब-ए-बारात, बिहू, ईस्टर, ईद और अन्य त्योहारों को लेकर सख्त फैसला ले सकती हैं. कई सरकारों ने पहले ही लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू, सार्वजनिक कार्यक्रमों पर पाबंदी का फैसला लिया है. 

Advertisement

नोएडा में कार्यक्रम के लिए परमिशन जरूरी
उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी कोरोना को देखते हुए सख्ती बढ़ गई है. होली पर अगर किसी को कोई कार्यक्रम करना है या किसी अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन करना है तो परमिशन लेना अनिवार्य है. ये परमिशन ऑनलाइन भी ली जा सकती है. इसके अलावा अब नोएडा में मेट्रो स्टेशन समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर रैंडम कोरोना टेस्टिंग की जाएगी. 

आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के मामलों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है. बुधवार सुबह भी कोरोना वायरस के नए मामलों का जो आंकड़ा आया वो हैरान करने वाला रहा. बीते 24 घंटे में भारत में 47 हजार से अधिक केस दर्ज किए गए, जो इस साल का सबसे ऊंचा आंकड़ा है. यही वजह है कि देश में फिर से लॉकडाउन समेत अन्य सख्ती मिल गई है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »