Corona virus in India : भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2.86 लाख नए केस, 573 ने गंवाई जान

भारत में पिछले 24 घंटे में 3,06,357 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. हालांकि, एक्टिव केस अभी भी 22 लाख से ज्यादा हैं. एक्टिव केस कुल केस के 5.46% हैं. हालांकि, रिकवरी रेट 93.33% पहुंच गया. देश में अब तक 3,76,77,328 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 9:59 AM IST
  • भारत में पिछले 24 घंटे में 3,06,357 लोग कोरोना से ठीक हुए
  • इससे पहले बुधवार को भी 2.85 लाख केस मिले थे

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2.86 लाख नए केस सामने आए हैं. इतना ही नहीं 573 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. इससे पहले बुधवार को 2.85 लाख केस सामने आए थे. जबकि 665 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो गई थी. 

भारत में पिछले 24 घंटे में 3,06,357 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. हालांकि, एक्टिव केस अभी भी 22 लाख से ज्यादा हैं. एक्टिव केस कुल केस के 5.46% हैं. हालांकि, रिकवरी रेट 93.33% पहुंच गया. देश में अब तक 3,76,77,328 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. डेली पॉजिटिविटी रेट अभी भी 19.59% पर बना हुआ है. 

Advertisement

दिल्ली में 7498 नए केस मिले

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार पर अब ब्रेक लग चुका है. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 7498 नए मामले सामने आए हैं और 29 लोगों की मौत हो गई है. वैसे बुधवार की तुलना में गुरुवार को मामले में बढ़ोतरी दर्ज की गई. बुधवार को दिल्ली में कोरोना के 5760 केस दर्ज किए गए थे और 30 लोगों ने दम तोड़ दिया था. लेकिन आज ये आंकड़ा 7498 पर पहुंच गया है. अभी राजधानी में संक्रमण दर 10.59% चल रहा है और एक्टिव केस 38315 पर पहुंच गए हैं.

कैसा है अन्य राज्यों का हाल?

केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 49,771 नए मामले सामने आए हैं. 34,439 लोग ठीक हुए हैं और 63 लोगों की मौत हुई. यहां एक्टिव केस की संख्या 3,00,556 हो गई है. प्रदेश में कोरोना से अब तक 52,281 लोगों की मौत हो चुकी है. 

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 48,905 नए मामले आए, 41,699 लोग डिस्चार्ज हुए और 39 लोगों की कोरोना से मौत हुई. तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 29,976 नए मामले सामने आए. इस दौरान 47 लोगों की कोरोना से मौत हुई और 27,507 लोग डिस्चार्ज हुए. 

Advertisement

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,966 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 8,604 लोग डिस्चार्ज हुए और 8 लोगों की मौत हुई है. वहीं, हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6,351 नए मामले आए, 9,571 रिकवरी हुई और 7 लोगों की कोरोना से मौत हुई. 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »