यूपीः एंटीजन और ट्रूनेट के रिजल्ट पर शुरू होगा कोरोना मरीजों का इलाज, RT-PCR जरूरी नहीं

यूपी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच राहत की खबर ये है कि अब कोविड टेस्ट के नाम पर मनमानी रकम नहीं वसूली जा सकेगी. एंटीजन और ट्रू नेट टेस्ट के रेट निर्धारित कर दिए गए हैं. बता दें कि ट्रू नेट मशीन के जरिए होने वाली जांच की रिपोर्ट कुछ ही देर में मिल जाती है. 

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

संतोष शर्मा

  • लखनऊ,
  • 25 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 2:15 PM IST
  • एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर तत्काल शुरू होगा इलाज 
  • एंटीजन के लिए 250, ट्रू नेट टेस्ट के लिए 1250 रुपये हुए तय

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो चुकी है. रोजाना संक्रमण के आने वाले आंकड़े अब डराने लगे हैं. ऐसे में यूपी सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए कोविड टेस्ट को लेकर होने वाली मनमानी वसूली पर रोक लगा दी है. एंटीजन और ट्रू नेट मशीन द्वारा किए जाने वाले टेस्ट के लिए रेट निर्धारित कर दिए गए हैं. 

Advertisement

नए आदेश के तहत अब  एंटीजन टेस्ट 250 रुपये में हो सकेगा, वहीं ट्रू नेट टेस्ट 1250 रुपये में होगा. वहीं एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर RT-PCR कराने की जरूरत  नहीं पड़ेगी. एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर तत्काल इलाज शुरू किया जाएगा. अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने ये आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिन लोगों की एंटीजन की रिपोर्ट पॉजिटिव आए, उन्हें आरटी पीसीआर कराने की आवश्यकता नहीं होगी. उनका तत्काल इलाज शुरू किया जाए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तय रेट के हिसाब से ही अब कोरोना की जांच होगी. 

बता दें सूबे में कोरोना के मामले बेलगाम होते नजर आ रहे हैं. शनिवार को यूपी में कोरोना के 38,055 नए केस आए, जो एक दिन में प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की  सबसे बड़ी संख्या है. वहीं प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के चलते 223 लोगों की मौत भी हो गई. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत का मामला सामने आया है. इस बीच योगी सरकार ने ऑक्सीजन मॉनिटरिंग सिस्टम ऑक्सीजन ट्रैकिंग सिस्टम का ऐप लागू किया है जिससे अस्पतालों से लेकर ऑक्सीजन टैंकर तक की मॉनिटरिंग होगी.

Advertisement


यूपी में कोरोना की स्थिति- 
24 घंटे में 38,055 नए केस
24 घंटे में 23,231 लोग डिस्चार्ज
24 घंटे में 223 लोगों की मौत 
टोटल रिकवरी-  7,52,211
टोटल डेथ- 10,959
टोटल एक्टिव केस- 2,88,144 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »