Corona: काबू में नहीं आ रहा कोरोना, देश में आज भी 3 लाख से ज्यादा केस, 525 मौतें

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.3 लाख नए केस सामने आए हैं. यह लगातार चौथा दिन है कि देश में 3 लाख से ज्यादा केस मिले.

Advertisement

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 9:56 AM IST
  • भारत में पिछले 24 घंटे में 2,59,168 लोग ठीक हुए
  • देश में कोरोना एक्टिव केस 21 लाख से ऊपर

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.33 लाख नए केस सामने आए हैं. यह लगातार चौथा दिन है कि देश में 3 लाख से ज्यादा केस मिले. हालांकि, शनिवार की तुलना में चार हजार केस कम आए. शनिवार को 3.37 लाख केस मिले थे. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 525 लोगों की मौत हुई. 

भारत में पिछले 24 घंटे में 2,59,168 लोग ठीक हुए. अब तक 3,65,60,650 लोग ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेट बढ़कर 93.18% हो गया है. हालांकि, एक्टिव केस बढ़कर 21,87,205 पर पहुंच गए हैं. देश में एक्टिव केस कुल केस के 5.57% हैं. देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 17.78% है. वहीं, वीकली पॉजिटिविटी रेट 16.87% है. 

Advertisement

किस राज्य में कितने केस मिले?

महाराष्ट्र में 46 हजार से ज्यादा केस

महाराष्ट्र में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं. यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 46,393 नए मामले सामने आए हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना के 30,795 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है. राज्य में कोरोना के नए केस आने के बाद अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2,79,930 हो गई है. पूरे राज्य में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के भी 416 मरीज सामने आए हैं. राज्य में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित कुल 2759 मरीज सामने आ चुके हैं.

जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,568 नए केस सामने आए. इस दौरान 7 लोगों की मौत हुई है. 

दिल्ली की क्या है स्थिति?

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11486 नए मामले सामने आए, जबकि 45 मरीजों ने जान गंवाई है. बता दें कि 5 जून के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं. 5 जून को 48 मरीजों की मौत हुई थी. फिलहाल राजधानी में संक्रमण दर 16.36% और एक्टिव केस 58593 हैं. वहीं, शुक्रवार के मुकाबले दिल्ली में 22 जनवरी को अधिक केस दर्ज किए गए. शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना के 10,756 नए केस आए, जबकि 38 मरीजों की मौत हुई थी.

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »