इस उद्योगपति का छलका दर्द, वैभव-ईशान जैसे खिलाड़ी अपने पास, IPL में बिहार की भी टीम होनी चाहिए?

IPL Team Bihar: अनिल अग्रवाल कहते हैं, 'एक बात मुझे हमेशा खलती है कि हमारे बिहार को क्रिकेट में अब भी वह नाम और पहचान क्यों नहीं मिल पा रही जिसके हम हकदार हैं.' 

Advertisement
बिहार के खिलाड़ियों को बिना शर्त मदद को तैयार हैं अनिल अग्रवाल. (Photo: AI Generated) बिहार के खिलाड़ियों को बिना शर्त मदद को तैयार हैं अनिल अग्रवाल. (Photo: AI Generated)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:44 PM IST

आईपीएल अपने चरम पर है, इसकी लोकप्रियता दिनो-दिन बढ़ती जा रही है. खेल के साथ-साथ आईपीएल ने अब बिजनेस का भी बड़ा रूप ले लिया है. एक से बढ़कर एक उद्योगपति IPL में निवेश कर रहे हैं. 

दरअसल, आईपीएल के प्लेटफॉर्म पर ऐसे-ऐसे खिलाड़ी निखरकर सामने आ रहे हैं, जिनमें नाम से बड़े-बड़े खिलाड़ी मैदान में खौफ खाने लगे हैं. खासकर जिस तरह से बिहार के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने अपना कमाल दिखाया है. भले ही आज आईपीएल टीम में बिहार के कई खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन बिहार अभी भी क्रिकेट में बहुत पीछे है. 

Advertisement

हर कोई जानता है कि बिहार में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, फिर बिहार क्रिकेट में आगे क्यों नहीं बढ़ पा रहा है? ये चिंता आम आदमी के साथ-साथ बिहार से जुड़े उद्योगपति भी जता रहे हैं. सोशल मीडिया पर उद्योगपति अनिल अग्रवाल का दर्द छलक उठा. 

वेदांता ग्रुप के प्रमुख अनिल अग्रवाल ने सीधा सवाल पूछा है कि क्या आपको नहीं लगता है Chennai Super Kings, Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders की तरह बेमिसाल बिहार की भी एक टीम होनी चाहिए?

बिहार की भी एक आईपीएल टीम हो...

सोशल मीडिया पर उद्योगपति ने लिखा, 'बिहार की मिट्टी ने देश को बहुत से बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी दिए हैं. पटना में जन्मे ईशान किशन ने सबसे कम गेंदों में वनडे में डबल सेंचुरी लगाई. समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में IPL खेलने वाले खिलाड़ी बन गए. वहीं गोपालगंज के साधारण परिवार में जन्मे साकिब हुसैन की शानदार गेंदबाजी पर आज पूरी दुनिया की नज़रें हैं.' 

Advertisement

अनिल अग्रवाल कहते हैं, 'एक बात मुझे हमेशा खलती है कि हमारे बिहार को क्रिकेट में अब भी वह नाम और पहचान क्यों नहीं मिल पा रही जिसके हम हकदार हैं.' 

मेरा हमेशा से यह सपना और प्रयास रहा है कि बिहार के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का पूरा मौका मिले, हमारे खिलाड़ियों को भी वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और सपोर्ट बिहार में ही मिलना चाहिए. 

बिहार को खेल में सपोर्ट करने के लिए उद्योगपति तैयार

उद्योगपति अनिल अग्रवाल का कहते हैं, 'मुझे पूरा भरोसा है कि अगर हमारे बच्चों को सही प्रेरणा और सुविधाएं मिलें, तो हमारे बिहार से बनने वाली टीम दुनिया की बेस्ट टीम होगी. और मैं इस काम में बिहार के युवाओं के साथ पूरी मज़बूती से खड़ा हूं.'

अनिल अग्रवाल का कहना है कि वे बिहार की क्रिकेट टीम और यहां के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए बिना शर्त सपोर्ट करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, 'बिहार मेरे लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, एक इमोशन है, और अब वक्त आ गया है कि हमारी मिट्टी का टैलेंट मैदान पर दिखे.'

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल बिहार के रहने वाले हैं, उनका बचपन बिहार में ही बीता है, आज दुनियाभर में उनका कारोबार फैला हुआ है, अनिल अग्रवाल की नेटवर्थ करीब 40 हजार करोड़ रुपये आंकी गई है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement