आज के समय में अपने सपनों का आशियाना तैयार करवाना यानी हाउस कंस्ट्रक्शन सबसे महंगे सौदों में शामिल हो चुका है. पहले मोटा पैसा खर्च कर जमीन खरीदनी पड़ती है, तो वहीं इस जमीन पर अपना घर खड़ा करवाने पर ईंट, सरिया, गिट्टी, रेत समेत अन्य बिल्डिंग मैटेरियल्स पर तगड़ा खर्चा होता है. ऐसे में ज्यादातर लोग इंतजार करते हैं इन सामानों की कीमतों में गिरावट का, लेकिन जरूरी नहीं हर बार इंतजार फायदेमंद ही हो. कुछ ऐसा ही फिलहाल देखने को मिला है और House Construction में अहम रोल निभाने वाले सरिया की कीमतें (Saria Price) मुंबई से गोवा तक काफी बढ़ गई हैं.
महंगा होने लगा सरिया
Saria Price में इस महीने की शुरुआत से ही तेजी का सिलसिला जारी है और तमाम शहरों में इसकी कीमत में बड़ा उछाल आया है. 2026 में मई-जून महीने के दौरान सरिया के दाम टूटे थे, लेकिन फिर ये रफ्तार पकड़े हुए नजर आया. हाउस कंस्ट्रक्शन कॉस्ट में सरिया बढ़ा रोल निभाता है. दरअसल, ये सिर्फ घर की मजबूती के लिहाज से ही जरूरी नहीं है, बल्कि कंस्ट्रक्शन कॉस्ट पर इसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर देखने को मिलता है.
House Construction Cost पर सरिया के दाम में बदलाव के असर की बात करें, तो जब सरिया का प्राइस कम होता है, तो कंस्ट्रक्शन कॉस्ट कम हो जाती है और जब इसमें उछाल आता है, तो बढ़ जाती है.
इतना महंगा हो गया Saria
सरिया की कीमतों में करीब 7000 रुपये प्रति मीट्रिक टन का उछाल दर्ज किया गया है. अगस्त महीने के रेट से तुलना करें, तो मुंबई में सरिया का दाम 5,700 रुपये, रायगढ़ में 6,900 रुपये, रायपुर में 6,200 रुपये, हैदराबाद में सरिया का भाव 6,700 रुपये बढ़ गया है.
सरिया के लेटेस्ट रेट (प्रति मीट्रिक टन 18% जीएसटी के बिना)
| शहर (राज्य) | 19 अगस्त 2026 | 05 अक्टूबर 2026 |
| रायपुर | 42,300 रुपये | 48,500 रुपये |
| रायगढ़ | 41,500 रुपये | 48,400 रुपये |
| भावनगर | 48,000 रुपये | 54,500 रुपये |
| राउरकेला | 42,500 रुपये | 49,400 रुपये |
| हैदराबाद | 45,800 रुपये | 52,500 रुपये |
| चेन्नई | 47,500 रुपये | 52,500 रुपये |
| मुंबई | 47,300 रुपये | 53,000 रुपये |
| जालना | 46,000 रुपये | 52,300 रुपये |
| गोवा | 48,400 रुपये | 54,600 रुपये |
घर बैठे चेक कर सकते हैं लेटेस्ट रेट
Sariya Price में रोजाना आधार पर बदलाव होता है और आप अपने शहर की लेटेस्ट कीमतों को घर बैठे ही आसानी से चेक कर सकते हैं. इसके लिए आयरनमार्ट की वेबसाइट (ayronmart.com) पर जाना होगा और इसमें TMT सरिया के लेटेस्ट रेट अपडेट की पूरी जानकारी मिल जाएगी. बता दें कि वेबसाइट पर बताई गई कीमतें सरिया पर लगने वाले 18 फीसदी जीएसटी से अलग होती हैं और इसके जुड़ने से ये बढ़ जाती हैं.
आजतक बिजनेस डेस्क