अगर आपने भी सरकारी योजनाओं में निवेश किया है या निवेश करना चाहते हैं तो आपको एक नियम जरूर जानना चाहिए, क्योंकि इस नियम को फॉलो करके आपका पैसा डबल हो सकता है. आइए जानते हैं कौन सा ये नियम है और आप इसे कैसे लागू कर सकते हैं... (Photo: ITG)
अगर आपने PPF, FD, सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) या डाकघर बचत योजनाओं जैसे सुरक्षित निवेशों में निवेश किया है तो आपका पैसा डबल हो सकता है, बस आपको कुछ समय का इंतजार करना होगा और यह समय कितना लगेगा, इसकी जानकारी रूल ऑफ 72 देता है. (Photo: Pixabay)
इस नियम को फॉलो करने और इतने समय तक टिके रहते हैं तो आपका पैसा बिना रिस्क लिए डबल हो सकता है. 72 का नियम निवेशकों को यह अनुमान लगाने में मदद करता है कि उनके पैसे को बढ़ने में कितना समय लगेगा. इस सूत्र का उपयोग तय आय वाले निवेश विकल्पों की तुलना करने और उनके प्रदर्शन और निवेश का मोटा अनुमान लगाने के लिए भी किया जा सकता है. (Photo: Pixabay)
रूल ऑफ 72 क्या है?
72 का नियम एक सरल नियम है, जिसका उपयोग यह अनुमान लगाने के लिए किया जा सकता है कि किसी निश्चित सालाना रिटर्न पर आपके पैसे को दोगुना होने में कितना समय लगेगा. इसमें, आप किसी विशेष निवेश उत्पाद या योजना द्वारा दी जाने वाली ब्याज दर या रिटर्न दर को 72 से डिवाइड करते हैं, जिससे आपको अपने पैसे को दोगुना होने में लगने वाले अनुमानित साल की जानकारी हो जाती है. (Photo: Pixabay)
उदाहरण से समझें ये नियम
इसको हम कुछ उदाहरण से भी समझ सकते हैं. अगर मान लीजिए आपका सालाना रिटर्न 8% है और इसमें कुछ बदलाव नहीं आता है तो आपका पैसा 72/8 = 9 सालों में डबल होगा. इसी तरह, अगर सालाना रिटर्न 6 फीसदी है तो रिटर्न 6 फीसदी है तो आपका पैसा 72/6 = 12 सालों में डबल होगा. (Photo: Pixabay)
बता दें कि प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ), एसएसवाई, एससीएसएस , डाकघर सावधि जमा और डाकघर बचत खाता एक लोकप्रिय योजनाएं हैं, जिसके तहत गारंटीड रिटर्न दिया जाता है. ये योजनाएं सीनियर सिटीजन से लेकर बच्चों तक की भलाई के लिए काम आती हैं. कोई भी भारतीय नागरिक इन योजनाओं में निवेश कर सकता है. शेयर बाजार में रिस्क नहीं लेने वालों के लिए ये योजनाएं बेस्ट हैं. (Photo: Pixabay)