सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) हर रोज बड़ा चेंज देखने को मिल रहा है. सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भी कमोडिटी मार्केट यानी MCX पर दोनों कीमती धातुओं के दाम में कारोबार ओपन होने के साथ ही बदलाव हुआ. खासतौर पर चांदी की वायदा कीमत लगातार फिसलती जा रही है और अब 1 Kg Silver अपने हाई से 2.04 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई है. आइए जानते हैं सोने की कीमत कितनी बदली? (Photo: Reuters)
रोजाना बिखर रहा चांदी का भाव
एमसीएक्स पर 4 सितंबर की एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत हर रोज बिखरती नजर आ रही है. गुरुवार को ये ओपनिंग के साथ ही फिसलकर 2,15,702 रुपये प्रति किलो पर आ गई, जबकि बीते कारोबारी दिन ये कीमती धातु 2,17,479 रुपये पर क्लोज हुई थी. यानी एक झटके में Silver Price 1777 रुपये प्रति किलोग्राम घट गया. (Photo: Reuters)
गिरते हुए हाई से इतना सस्ती Silver
MCX Silver Rate में लगातार जारी गिरावट के सिलसिले के चलते अब चांदी अपने लाइफ टाइम हाई से 2,04,346 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती (Silver Cheaper) मिल रही है. बता दें कि इस साल 29 जनवरी को ही वायदा कारोबार में चांदी की कीमत ने अपने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए पहली बार 4 लाख रुपये का स्तर पार किया था और 4,20,048 रुपये प्रति किलो का लाइफ टाइम हाई लेवल छुआ था. हालांकि, इस हाई को टच करने के बाद चांदी की कीमत धड़ाधड़ क्रैश (Silver Price Crash From High) होती चली गई. (Photo: Reuters)
1 से 30 जुलाई तक चांदी में गिरावट
जुलाई का महीना खत्म होने वाला है और इसमें सिर्फ एक दिन बाकी रह गया है. ऐसे में 1 जुलाई से लेकर गुरुवार 30 जुलाई तक चांदी का वायदा कीमत में आए बदलाव को देखें, तो ये काफी सस्ती हो चुकी है. पहली जुलाई को MCX Silver Price 2,30,384 रुपये प्रति किलो था और वर्तमान के 2,15,702 रुपये के हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो ये सिल्वर मेटल 14,682 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई है. (Photo: Reuters)
Gold का एमसीएक्स पर हाल
जहां एक ओर चांदी की कीमत एमसीएक्स पर दनादन कम होती जा रही है, तो वहीं दूसरी कीमती पीली धातु सोना सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन उछला है. बुधवार को वायदा कारोबार खत्म होने पर 10 Gram 24 Karat Gold Rate 1,41,781 रुपये पर क्लोज हुआ था और गुरुवार को मार्केट ओपन होने के साथ ही ये उछलकर 1,42,295 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. ऐसे में सोना 514 रुपये महंगा हुआ है. (Photo: Reuters)
30 दिन में इतना सस्ता हुआ सोना
अगर जुलाई महीने में अब तक सोने की कीमतों में आए बदलाव (Gold Rate Change In July) को देखें, तो सोना भी चांदी की तरह ही कुल मिलाकर सस्ता हुआ है. 1 जुलाई को एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,430 रुपये पर बंद हुई थी और गुरुवार के ओपनिंग रेट से तुलना करें, तो Gold 2649 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है. (Photo: Reuters)
(नोट: सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)