सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गुरुवार को खुलने के साथ ही तगड़ा बदलाव देखने को मिला है. वायदा कारोबार में जहां एक ओर चांदी की कीमत ओपनिंग के साथ ही फिसल गई और एक झटके में ये कीमती धातु करीब 1500 रुपये सस्ती (Silver Price Fall) हो गई. तो वहीं दूसरी ओर सोना महंगा हो गया है और 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा. (Photo: Reuters)
चांदी की कीमत झटके में टूटी
सबसे पहले बात करते हैं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की वायदा कीमत में आए बदलाव के बारे में, तो बता दें कि 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी का भाव बीते कारोबारी दिन 2,44,213 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ था और गुरुवार को वायदा कारोबार ओपन होने के साथ ही फिसलकर 2,42,726 रुपये पर आ गया. इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो 1 Kg Silver 1487 रुपये सस्ती हो गई. (Photo: ITG)
हाई से इतना सस्ती मिल रही Silver
चांदी की कीमत में अचानक आई इस गिरावट के बाद अब MCX Silver Price अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से और भी ज्यादा कम हो गया है. बता दें कि जनवरी 2026 के आखिरी हफ्ते में पहली बार चांदी ने रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए 4 लाख रुपये प्रति किलो का ऐतिहासिक स्तर पार किया था और 4,20,048 रुपये के हाई लेवल पर पहुंच गई थी. हालांकि, इस स्तर को छूने के बाद ये कीमती धातु तेजी से क्रैश (Silver Price Crash From High) होती भी नजर आई. वर्तमान भाव से तुलना करें, तो वायदा कारोबार में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत फिलहाल अपने हाई से 1,77,322 रुपये प्रति किलो कम हो चुकी है. (Photo: Reuters)
10 ग्राम सोना अब कितने का?
चांदी के बाद अब बात करें Gold Rate के बारे में, तो सिल्वर प्राइस गिरने के बीच इस कीमती पीली धातु की कीमत में उछाल आया है. एमसीएक्स पर 5 अक्टूबर की एक्सपायी वाले सोने की कीमत करीब 200 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 1,53,963 रुपये पर जा पहुंची. हालांकि, कमोडिटी मार्केट में कारोबार शुरू होने के साथ ही ये फिसली भी थी. (Photo: Reuters)
सितंबर में अब तक Gold का हाल
सोने की कीमत में इस सितंबर महीने में अब तक आए बदलाव पर नजर डालें, तो ये सस्ता (Gold Cheaper) हुआ है. दरअसल, बीते अगस्त महीने के आखिरी दिन यानी 31st August को एमीएक्स पर वायदा कारोबार खत्म होने पर 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,54,460 रुपये पर बंद हुआ था और गुरुवार के भाव से तुलना करें, तो सोना करीब 500 रुपये महंगा हुआ है. (Photo: Reuters)
घरेलू मार्केट में क्या चल रहा रेट?
MCX पर वायदा कारोबार के बाद अगर घरेलू मार्केट में सोना-चांदी की कीमतों पर नजर डालें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com पर अपडेट किए गए रेट्स के मुताबिक, 10 Gram 24 Karat Gold Rate 1,53,486 रुपये है, जबकि 1 किलो चांदी की कीमत 2,35,249 रुपये चल रही है. हालांकि, घरेलू मार्केट में ज्वेलरी खरीद पर ग्राहकों को तय जीएसटी के साथ ही मेकिंग चार्ज भी देना होता है, जिससे इसकी कीमत बढ़ जाती है. (Photo: ITG)
(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)