Advertisement

यूटिलिटी

कमाल है ये सरकारी स्‍कीम... 16,00,000 रुपये देगी, कैसे लें लाभ?

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 19 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:37 PM IST
  • 1/6

भारत में हर नागरिक वर्ग के लिए सरकारी योजनाएं संचालित हैं. सरकार की ओर से संचालित छोटी बचत योजनाएं, गरीब से लेकर मिडिल क्‍लास, सभी को लाभ देती हैं. यह योजनाएं बिना रिस्‍क ज्‍यादा मुनाफा देती हैं, लेकिन बस आपको धैर्य रखने की जरूरत होती है.

  • 2/6

आज हम एक ऐसी ही सरकारी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको मोटी कमाई करा सकती है. यह योजना आपको 16 लाख रुपये दे सकती है. सिर्फ आपको इसमें रेगुलर निवेश करते रहना होगा और कुछ सालों का इंतजार करना होगा. 

  • 3/6

कौन सी है ये सरकारी स्‍कीम? 
यह सरकारी योजना पोस्‍ट ऑफिस की पॉपुलर आवर्ती जमा (Post Office RD Scheme) है. इस योजना में कम से कम 100 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है. अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है. आप जितना चाहें, उतना इस स्‍कीम में पैसा लगा सकते हैं. 
 

Advertisement
  • 4/6

कितना मिलता है ब्‍याज? 
पोस्‍ट ऑफिस की RD स्‍कीम में निवेशकों को 6.7 फीसदी का ब्‍याज दिया जाता है. इसमें पांच साल तक निवेश कर सकते हैं, जिसे आप आगे भी बढ़ा सकते हैं. इसके अलावा, अगर आप चाहें तो आरडी स्‍कीम के तहत दो अकाउंट 5-5 साल की मैच्‍योरिटी के लिए खोल सकते हैं.

  • 5/6

कैसे मिलेंगे 16 लाख रुपये? 
अगर आप पोस्‍ट ऑफिस की आरडी स्‍कीम में हर महीने 9500 रुपये का निवेश कर रहे हैं, तो उसे सालाना आधार पर 6.7 फीसदी का ब्याज मिलेगा. इसका मतलब है कि 5 साल बाद उसके पास इस योजना में 6,77,980 रुपये डिपॉजिट हो जाएंगे, जिसमें ब्‍याज से कमाई 1,07,980 रुपये की होगी. 

अब अगर आप 5 साल और के लिए इस योजना में निवेश जारी रखते हैं तो 10 साल में आपके पास कुल 16,23,123 रुपये हो जाएंगे. इसमें सिर्फ ब्‍याज से कमाई 4,83,123 रुपये होगी. वहीं 10 साल में आप आरडी स्‍कीम में कुल 11,40,000 रुपये डिपॉजिट होंगे.

  • 6/6

नाबालिग भी कर सकते हैं निवेश
इस योजना की खास बात है कि इस योजना के तहत कोई भी नाबालिग निवेश कर सकता है. उसके नाम पर माता-पिता या गार्जियन भी निवेश कर सकते हैं. इसके अलावा, इस योजना में ज्‍वाइंट अकाउंट भी खोला जा सकता है. 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement